1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. मिलती रहेंगी जरूरी वस्तुएं और दवाएं, घबराने की जरूरत नहीं दुकानों पर न लगाएं भीड़ : प्रधानमंत्री

मिलती रहेंगी जरूरी वस्तुएं और दवाएं, घबराने की जरूरत नहीं दुकानों पर न लगाएं भीड़ : प्रधानमंत्री

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 24, 2020 09:28 pm IST,  Updated : Mar 24, 2020 09:54 pm IST

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक सभी आवश्यक सेवाएं लॉकडाउन से बाहर रहेगी

PM- India TV Hindi
PM Image Source :

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ किया है कि लोगों को आवश्यक वस्तुएं और दवाएं मिलती रहेंगी। उनके मुताबिक केंद्र औऱ राज्य आपूर्ति को सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होने साफ कहा कि लोगों को डरने की कोई ज़रूरत नही है। प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से अपील की है वो दुकानों पर भीड़ न लगाएं।

वहीं स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने भी प्रधानमंत्री के संबोधन के साथ ट्वीट किया कि सरकार सभी जरूरी सामान की आपूर्ति सुनिश्चित करेगी। वहीं जनता कर्फ्यू के दौरान जितनी जरूरत की सुविधाएं लॉकडाउन से बाहर थी वो अगले 21 दिनों में भी रोक से बाहर रहेंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा