1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. भारत के महानगरों में 2020 से पहले उपलब्ध हो जाएगा यूरो 6 ईंधन, दिल्‍ली से होगी शुरुआत

भारत के महानगरों में 2020 से पहले उपलब्ध हो जाएगा यूरो 6 ईंधन, दिल्‍ली से होगी शुरुआत

 Published : Feb 21, 2016 05:57 pm IST,  Updated : Feb 21, 2016 05:57 pm IST

देश के महानगरों में यूरो 6 मानक वाला ईंधन 1 अप्रैल, 2020 की समय सीमा से कहीं पहले उपलब्ध होगा। इसके तहत दिल्ली को शीर्ष प्राथमिकता दी जाएगी।

भारत के महानगरों में 2020 से पहले उपलब्ध हो जाएगा यूरो 6 ईंधन, दिल्‍ली से होगी शुरुआत- India TV Hindi
भारत के महानगरों में 2020 से पहले उपलब्ध हो जाएगा यूरो 6 ईंधन, दिल्‍ली से होगी शुरुआत

नयी दिल्ली। देश के महानगरों में यूरो 6 मानक वाला ईंधन 1 अप्रैल, 2020 की समय सीमा से कहीं पहले उपलब्ध होगा। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि इसके तहत दिल्ली को शीर्ष प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस कदम से राष्ट्रीय राजधानी और अन्य महानगरों में वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने में मदद मिलेगी। भारत ने पेट्रोल और डीजल के लिए यूरो 4 उत्सर्जन मानकों से सीधे यूरो 6 मानकों पर जाने का फैसला किया है। सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों को इस बदलाव के लिए 28,750 करोड़ रपये का निवेश करना होगा।

Dear Delhi: ऑड-ईवन फॉर्मूले को बीजिंग के लोग करते हैं पसंद, इन 5 तरीकों से आपको भी नहीं होगी परेशानी

दिल्‍ली को मिलेगी प्राथमिकता

गडकरी ने कहा कि मैं दिल्ली के लिए विशेषरूप से उसके ऊंचे प्रदूषण स्तर को घटाने के लिए गंभीरता से काम करना चाहता हूं। हमने वाहनों के लिए 1 अप्रैल, 2020 से पहले ही यूरो 6 उत्सर्जन मानक लागू करने की घोषणा कर दी है। अब हम महानगरों में यूरो 6 मानक वाला ईंधन उपलब्ध कराने पर विचार कर रहे हैं। इसमें दिल्ली को सर्वोच्च प्राथमिकता मिलेगी।

प्रदूषण के बढ़ते स्‍तर पर सरकार गंभीर

उन्हों ने कहा कि सरकार इस मामले में काफी गंभीर है। पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ इस पर जल्द एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी। उन्‍होंने कहा कि महानगरों में प्रदूषण का स्तर काफी उंचा है। यदि हम इन शहरों के लिए कुछ कर पाएं, तो इससे उन्‍हें काफी फायदा होगा। यूरो छह ईंधन पेश करने की समयसीमा के बारे में पूछे जाने पर उन्‍होंने कहा कि यह जल्द होगा। उच्चस्तरीय बैठक के बाद इसकी अंतिम समयसीमा की घोषणा की जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा