1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. भारतीय विमानन कंपनियों से कई और चौड़े विमान खरीदने की उम्मीद: ज्योतिरादित्य सिंधिया

भारतीय विमानन कंपनियों से कई और चौड़े विमान खरीदने की उम्मीद: ज्योतिरादित्य सिंधिया

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 22, 2021 10:37 pm IST,  Updated : Oct 22, 2021 10:37 pm IST

सिंधिया ने पब्लिक अफेयर्स फोरम ऑफ इंडिया के एक सम्मेलन में कहा कि टाटा समूह को एयर इंडिया की सफल बिक्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इस सरकार के इस विश्वास का एक प्रमाण है कि ग्राहकों को बेहतर सेवाओं देने में निजी क्षेत्र की अभिन्न भूमिका है।

भारतीय विमानन कंपनियों से कई और चौड़े विमान खरीदने की उम्मीद: ज्योतिरादित्य सिंधिया- India TV Hindi
भारतीय विमानन कंपनियों से कई और चौड़े विमान खरीदने की उम्मीद: ज्योतिरादित्य सिंधिया Image Source : PTI

नयी दिल्ली: नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र सरकार को उम्मीद है कि कोविड-19 संकट से उबरने के बाद भारतीय विमानन कंपनियां कई और चौड़े विमान खरीदेंगी और पट्टे पर लेंगी। इस समय सिर्फ दो भारतीय विमानन कंपनियों - एयर इंडिया और विस्तार - के पास बड़े ईंधन टैंक वाले चौड़े विमान हैं, जिसके जरिए वे भारत-अमेरिका जैसे लंबी दूरी के मार्गों की उड़ान संचालित कर सकते हैं। 

सिंधिया ने पब्लिक अफेयर्स फोरम ऑफ इंडिया के एक सम्मेलन में कहा कि टाटा समूह को एयर इंडिया की सफल बिक्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इस सरकार के इस विश्वास का एक प्रमाण है कि ग्राहकों को बेहतर सेवाओं देने में निजी क्षेत्र की अभिन्न भूमिका है। 

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि कई मायनों में इसने (निजीकरण) व्यापार को लेकर सरकार की लंबे समय से चली आ रही धारणा को बदल दिया है।’’ केंद्र ने आठ अक्टूबर को घोषणा की थी कि टाटा समूह की एक सहायक कंपनी ने 18,000 करोड़ रुपये की बोली लगाकर एयर इंडिया का अधिग्रहण कर लिया है। एयर इंडिया और विस्तार, दोनों अब टाटा समूह के स्वामित्व में हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा