1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. फेसबुक का 'लोकल' रेस्तरां व बार लाएगा आपके पास, आस-पड़ोस के बिजनेस की जानकारियां होंगी सुलभ

फेसबुक का 'लोकल' रेस्तरां व बार लाएगा आपके पास, आस-पड़ोस के बिजनेस की जानकारियां होंगी सुलभ

 Written By: Manish Mishra
 Published : Nov 12, 2017 11:40 am IST,  Updated : Nov 12, 2017 11:45 am IST

फेसबुक एंड्रॉयड और आईओएस डिवाइसों के लिए कथित तौर पर अपने स्टैंडअलोन ऐप 'ईवेंट्स' को 'लोकल' नाम से रिलॉन्च करने जा रही है।

फेसबुक का ‘लोकल’ रेस्तरां व बार लाएगा आपके पास, आस-पड़ोस के बिजनेस की जानकारियां होंगी सुलभ- India TV Hindi
फेसबुक का ‘लोकल’ रेस्तरां व बार लाएगा आपके पास, आस-पड़ोस के बिजनेस की जानकारियां होंगी सुलभ

सैन फ्रांसिस्कोफेसबुक एंड्रॉयड और आईओएस डिवाइसों के लिए कथित तौर पर अपने स्टैंडअलोन ऐप ‘ईवेंट्स’ को ‘लोकल’ नाम से रिलॉन्च करने जा रही है। इसके जरिए फेसबुक उपयोगकर्ताओं को स्थानीय व्यापार से जुड़ी जानकारियां और समीक्षाएं जानने में मदद मिलेगी। यह ऐप उन्हें व्यापार, रेस्तरां, बार और दूसरे इवेंट्स को एक साथ लाकर उनसे अवगत कराएगा। टेकक्रंच की खबर के मुताबिक, फेसबुक ने अमेरिका में ‘लोकल’ को आईओएस और एंड्रॉयड पर लॉन्च किया है। फेसबुक का यह ऐप 7 करोड़ व्यापार पृष्ठों के साथ-साथ समीक्षाओं और मित्रों के चेकइन जैसे इवेंट्स और स्थाई स्थानों को एक साथ जोड़ता है।

उत्पाद के प्रबंधक आदित्य कूलवाल के हवाले से टेकक्रंच ने कहा कि,

यह नया ऐप आपको क्या करना है, कहां जाना है, कहां खाना है और अपको क्या जरूरत है, इसको आसान बनाने में आपकी मदद करेगा। यह सभी जो आपके विश्वासपात्र हैं और जिन्‍हें आप जानते हैं, उनकी समीक्षाओं के आधार पर होगा।

फेसबुक लोकल ऐप कैलेंडर और इवेंट लिस्टिंग को एक साथ लाएगा और इसके साथ आने से फोरस्क्वायर और येल्प जैसा सोशल मीडिया मंच बन जाएगा। इन दोनों ऐप पर निष्कर्ष स्थानीय उपयोगकर्ताओं द्वारा दिए जाते हैं।

फेसबुक जल्द ही दो फीचर की टेस्टिंग की शुरुआत करने जा रहा है। ‘रेड इनवेलप’ उपयोगकर्ताओं को मंच से दूसरे लोगों को पैसे भेजने में सक्षम बनाता है और एक ‘ब्रेकिंग न्यूज’ टैग को प्रकाशक अपने आसपास की नवीनतम घटनाओं से लोगों को अवगत कराने के लिए उपयोग कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : जियोनी 15 नवंबर को लॉन्‍च करने जा रहा है एम7 स्‍मार्टफोन, इन दमदार फीचर्स से है लैस

यह भी पढ़ें : स्मार्टफोन बाजार में उतरी Flipkart, इसके बिलियन कैप्‍चर प्‍लस फोन के ये होंगे फीचर्स और कीमत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा