1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. FBI ने 10-12 लाख डॉलर दे कर कराया मृत आतंकवादी का iPhone हैक:संकेत

FBI ने 10-12 लाख डॉलर दे कर कराया मृत आतंकवादी का iPhone हैक:संकेत

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Apr 22, 2016 04:03 pm IST,  Updated : Apr 22, 2016 04:03 pm IST

FBI ने दिसंबर 2015 में कैलिफोर्निया के सैन बर्नार्डिनो आतंकी हमले में शामिल बंदूकधारी के बंद आईफोन को खोलने के लिए 10-12 लाख डॉलर से अधिक का भुगतान किया।

FBI ने आतंकवादी का iPhone किया हैक, खर्च करने पड़े 10-12 लाख डॉलर- India TV Hindi
FBI ने आतंकवादी का iPhone किया हैक, खर्च करने पड़े 10-12 लाख डॉलर

वाशिंगटन। FBI ने दिसंबर 2015 में कैलिफोर्निया के सैन बर्नार्डिनो आतंकी हमले में शामिल पाकिस्तान मूल के अमेरिकी बंदूकधारी के बंद आईफोन को खोलने के लिए एक कंपनी को 10-12 लाख डॉलर से अधिक का भुगतान किया। यह संकेत जांच एजेंसी के निदेशक जेम्स कोमी ने दिया।

लंदन में सुरक्षा सम्मेलन में कोमी ने यद्यपि भुगतान की ठीक-ठीक राशि नहीं बताई पर। पर मीडिया में आई खबरों के मुताबिक फेडरल ब्यूरो आफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) प्रमुख ने कहा कि बंद आईफोन की सूचनाएं निकलवाने के लिए इतनी राशि का भुगतान किया गया कि जितना कि मैं अपने शेष सात साल और चार महीने की अवधि में कमा पाऊंगा। वाशिंगटन पोस्ट के मुताबिक एफबीआई निदेशक की आय सालाना 1,85,100 डॉलर है।

खबर में कहा गया, इस तरह कोमी ने ठोस रूप से यह कहा कि सैयद रिजवान फारूक के फोन के लिए कम से कम 13 लाख डॉलर का भुगतान किया गया जिसे अपनी पत्नी के साथ मिलकर कैलिफोर्निया में दिसंबर माह में 14 लोगों की हत्या कर दी थी। गौरतलब है कि एपल ने ग्राहक की प्राइवेसी का हवाला देते हुए एफबीआई को फोन का एक्सेस देने से इनकार कर दिया था। इसे लेकर जांच एजेंसी ने एपल को कोर्ट में घसीटा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा