1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. भारत से कतर की हवाई यात्रा में अब लगेगा अधिक समय, पाकिस्‍तान और ईरान होते हुए जाएंगे विमान

भारत से कतर की हवाई यात्रा में अब लगेगा अधिक समय, पाकिस्‍तान और ईरान होते हुए जाएंगे विमान

 Written By: Manish Mishra
 Published : Jun 07, 2017 09:21 am IST,  Updated : Jun 07, 2017 09:21 am IST

भारत से कतर की हवाई यात्रा में अब अधिक समय लगेगा क्योंकि विमानन कंपनियों को पाकिस्तान व ईरान से होकर लंबा मार्ग अपनाना पड़ रहा है।

भारत से कतर की हवाई यात्रा में अब लगेगा अधिक समय, पाकिस्‍तान और ईरान होते हुए जाएंगे विमान- India TV Hindi
भारत से कतर की हवाई यात्रा में अब लगेगा अधिक समय, पाकिस्‍तान और ईरान होते हुए जाएंगे विमान

नई दिल्ली। भारतीय विमानन कंपनियों से कतर की यात्रा में अब अधिक समय लगेगा क्योंकि खाड़ी क्षेत्र में हवाई क्षेत्र संबंधी प्रतिबंधों के चलते इन कंपनियों को पाकिस्तान व ईरान से होकर लंबा मार्ग अपनाना पड़ रहा है। एयर इंडिया एक्सप्रेस, जेट एयरवेज व इंडिगो अब कतर की राजधानी दोहा के लिए अपनी उड़ानों का परिचालन पाकिस्तान व ईरान के हवाई क्षेत्र के जरिए कर रही हैं।

यह भी पढ़ें :गहराते राजनयिक संकट के बीच सऊदी अरब, बहरीन ने कतर एयरवेज का लाइसेंस रद्द किया

अधिक लंबा हवाई मार्ग अपनाने के कारण इन विमानन कंपनियों की उड़ानों की परिचालन लागत भी बढ़ेगी क्योंकि न केवल उनका ईंधन खपत अधिक होगा बल्कि मानव संसाधन भी ज्यादा इस्तेमाल करना होगा। उल्लेखनीय है कि सऊदी अरब सहित अनेक देशों ने कतर के साथ अपने राजनयिक रिश्ते स्थगित कर दिए हैं। कतर पर उग्रवाद का समर्थन करने का आरोप है। सउदी अरब ने कतर को आने जाने के लिए अपने हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है।

यह भी पढ़ें : खाड़ी देशों के विवाद का कतर-भारत रिश्‍तों पर नहीं होगा असर, पेट्रोनेट ने कहा गैस आयात पर नहीं पड़ेगा कोई प्रभाव

एयर इंडिया एक्सप्रेस के सीईओ के श्याम सुंदर ने कहा कि दोहा को कंपनी की उड़ानें वैकल्पिक मार्ग से चल रही हैं। उन्होंने कहा कि इससे उड़ान समय लगभग डेढ़ घंटा बढ़ा है। इंडिगो ने कहा है कि वह उसकी उड़ानें अब ईरान व पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल कर रही हैं। जेट एयरवेज के प्रवक्ता ने कहा कि दोहा को उसकी उड़ानें अब ईरान से होकर गुजरेंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा