1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. देश के इस राज्‍य में पहली बार पेट्रोल से महंगा बिक रहा है डीजल, जानिए क्‍या है कारण

देश के इस राज्‍य में पहली बार पेट्रोल से महंगा बिक रहा है डीजल, जानिए क्‍या है कारण

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 22, 2018 11:33 am IST,  Updated : Oct 22, 2018 11:33 am IST

भारत का एक राज्‍य ऐसा भी है जहां पर पेट्रोल की कीमत डीजल से कम है। शायद आप चौंक गए होंगे

Diesel- India TV Hindi
Diesel

आम तौर पर पेट्रोल की कीमत डीजल से ज्‍यादा होती है। यही कारण है कि ऑटोमोबाइल मार्केट में डीजल कार और एसयूवी की मांग हमेशा ज्‍यादा रहती है। लेकिन भारत का एक राज्‍य ऐसा भी है जहां पर पेट्रोल की कीमत डीजल से कम है। शायद आप चौंक गए होंगे, लेकिन यदि आप ओडिशा में रहते हैं तो आपको इस समस्‍या से दो-चार होना ही पड़ेगा। 

वास्‍तव में भारत के पूर्वी राज्‍य आडिशा के लोग इसी परेशानी को झल रहे है। यहां डीजल पेट्रोल से महंगे दाम पर बिक रहा है। सोमवार की कीमतों पर गौर करें तो राज्य में एक लीटर डीजल का दाम पेट्रोल के मुकाबले 13 पैसे अधिक है। भुवनेश्वर में सोमवार को एक लीटर पेट्रोल का दाम 80.27 रुपए हैं। जबकि डीजल का दाम 80.40 रुपए प्रति लीटर तय गया गया है। 

ये है कारण 

पेट्रोल पंप कारो‍बारियों के मुताबिक दूसरे राज्यों में पेट्रोल और डीजल पर वैट की दर अलग-अलग लगाई जाती है, जबकि ओडिशा में दोनों ईंधनों पर 26 प्रतिशत की दर से वैट लगाया जाता है। यही कारण है जहां पेट्रोल और डीजल के बीच करीब 6 से 7 रुपए का अंतर रहता है लेकिन ओडिशा में लोगों को पेट्रोल से भी महंगा डीजल भरवाना पड़ रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा