1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. अमेरिका के करोड़पतियों की लिस्ट में पांच भारतीय-अमेरिकी, लगातार 23वें साल बिल गेट्स टॉप पर

अमेरिका के करोड़पतियों की लिस्ट में पांच भारतीय-अमेरिकी, लगातार 23वें साल बिल गेट्स टॉप पर

 Published : Oct 09, 2016 06:56 pm IST,  Updated : Oct 10, 2016 01:26 pm IST

पत्रिका Forbes ने अमेरिका की सबसे धनी (करोड़पतियों) हस्तियों की जो सूची तैयार की है उसमें पांच भारतीय-अमेरिकी शामिल हैं।

IndiaTV Hindi
Forbes: अमेरिका के करोड़पतियों की लिस्ट में पांच भारतीय-अमेरिकी, लगातार 23वें साल बिल गेट्स टॉप पर

नई दिल्ली। पत्रिका Forbes ने अमेरिका की सबसे धनी (करोड़पतियों) हस्तियों की जो सूची तैयार की है उसमें पांच भारतीय-अमेरिकी शामिल हैं। इस सूची में कुल मिलाकर 400 हस्तियों को शामिल किया गया है। माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक बिल गेट्स लगातार 23वें साल इस सूची में पहले स्थान पर हैं।

ये भी पढ़े: अजीम प्रेमजी, सिव नाडार फोर्ब्स के 100 सबसे अमीर प्रौद्योगिकी सम्राटों की लिस्ट में शामिल

इन भारतीयों को किया गया हैं शामिल

  • फोर्ब्स की ‘अमेरिका में सबसे धनी हस्तियों की सूची-2016 में शामिल हस्तियों में सिंफनी टेक्नॉलजी के संस्थान रमेश वाधवानी है
  • आउटसोर्सिंग फर्म सिनटेल के सह संस्थापक भरत नीरज देसाई, विमानन क्षेत्र के राकेश गंगवाल, उद्यमी जॉन कपूर व सिलिकन वैली निवेशक कवितर्क राम श्रीराम भी हैं।
  • वाधवानी को सूची में 222वें स्थान पर रखा गया है और उनकी संपत्ति तीन अरब डॉलर आंकी गई है।
  • इसी तरह 2.5 अरब डॉलर संपत्ति के साथ देसाई 274वें स्थान पर, 2.2 अरब डॉलर संपत्ति के साथ गंगवाल 321वें स्थान पर है।
  • 2.1 अरब डालर की संपत्ति के साथ कपूरी 335वें स्थान पर और 1.9 अरब डॉलर संपत्ति के साथ श्रीराम को 361वें स्थान पर रखा गया है।

ये भी पढ़े: Forbes: सबसे ज्यादा कमाई करने वाली TV एक्ट्रेस की लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा

डोनाल्ड ट्रंप की संपत्ति में गिरावट, बिल गेट्स फिर टॉप पर

  • अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की कुल संपत्ति में साल 2015 के मुकाबले इस साल 80 करोड़ डॉलर की कमी आई है
  •  इस कारण ट्रंप फोर्ब्स की सबसे अमीर लोगों की सूची में वे 35 पायदान नीचे सरक गए हैं।
  • फोर्ब्स के मुताबिक ट्रंप की कुल संपत्ति 3.7 बिलियन डॉलर है जिसमें पिछले साल के मुकाबले 800 मिलियन डॉलर कम है।
  • अमीरों की सूची में बिल गेट्स 81 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ पहले नंबर पर बने हुए हैं।
  • 2015 में के मुकाबले उनकी कई संपत्तियों की कीमत में कमी आई हैं, विशेषकर न्यूयॉर्क में।
देखिए टॉप 10 भारतीय अमीरों की लिस्‍ट 
रैंक
अमीर
नेटवर्थ (रुपए में)
1
मुकेश अंबानी
1.52 लाख करोड़
2
दिलीप सांघवी
1.13 लाख करोड़
3
हिंदूजा ब्रदर्स
1.02 लाख करोड़
4
अजीम प्रेमजी
1.01 लाख करोड़
5
पालोनजी मिस्‍त्री
93,130 करोड़
6
लक्ष्‍मी मित्‍तल
83,750 करोड़
7
गोदरेज फैमिली
83,090 करोड़
8
शिव नाडर
76,380 करोड़
9
कुमारमंगलम बिड़ला
59,000 करोड़
10
सायरस पूनावाला
57,620 करोड़
13
गौतम अडानी
42,210 करोड़
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा