1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. देश का विदेशी पूंजी भंडार 6.3 करोड़ डॉलर बढ़ा, 362.79 अरब डॉलर पर पहुंचा

देश का विदेशी पूंजी भंडार 6.3 करोड़ डॉलर बढ़ा, 362.79 अरब डॉलर पर पहुंचा

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Mar 03, 2017 07:44 pm IST,  Updated : Mar 03, 2017 07:44 pm IST

देश का विदेशी पूंजी भंडार 24 फरवरी को समाप्त सप्ताह में 6.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 362.792 अरब डॉलर रिकॉर्ड किया गया। यह 24,256.3 अरब रुपए के बराबर है।

देश का विदेशी पूंजी भंडार 6.3 करोड़ डॉलर बढ़ा, 362.79 अरब डॉलर पर पहुंचा- India TV Hindi
देश का विदेशी पूंजी भंडार 6.3 करोड़ डॉलर बढ़ा, 362.79 अरब डॉलर पर पहुंचा

मुंबई। देश का विदेशी पूंजी भंडार 24 फरवरी को समाप्त सप्ताह में 6.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 362.792 अरब डॉलर रिकॉर्ड किया गया। यह 24,256.3 अरब रुपए के बराबर है। इससे पिछले सप्‍ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 5.68 करोड़ डॉलर घटकर 362.73 अरब डॉलर रह गया था।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, विदेशी पूंजी भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा भंडार आलोच्य सप्ताह में 6.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 339.783 अरब डॉलर हो गया, जो 22,699.6 अरब रुपए के बराबर है।

  • बैंक के मुताबिक, विदेशी मुद्रा भंडार को डॉलर में व्यक्त किया जाता है और इस पर भंडार में मौजूद पाउंड, स्टर्लिंग, येन जैसी अंतरराष्‍ट्रीय मुद्राओं के मूल्यों में होने वाले उतार-चढ़ाव का सीधा असर पड़ता है।
  • आलोच्य अवधि में देश का स्वर्ण भंडार बिना किसी बदलाव के 19.248 अरब डॉलर पर अपरिवर्तित रहा, जो 1,305.3 अरब रुपए के बराबर है।
  • इस दौरान अंतरराष्‍ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में देश का विशेष निकासी अधिकार (एसडीआर) का मूल्य एक लाख डॉलर बढ़कर 1.443 अरब डॉलर दर्ज किया गया, जो 96.5 अरब रुपए के बराबर है।
  • आईएमएफ में देश के मौजूदा भंडार का मूल्य 2 लाख डॉलर बढ़कर 2.317 अरब डॉलर दर्ज किया गया, जो 154.9 अरब रुपए के बराबर है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा