1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. भारत की जीडीपी ग्रोथ दिसंबर 2017 में बढ़कर 7.9 प्रतिशत होने का अनुमान, इन तीन कारणों से आएगा सुधार

भारत की जीडीपी ग्रोथ दिसंबर 2017 में बढ़कर 7.9 प्रतिशत होने का अनुमान, इन तीन कारणों से आएगा सुधार

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : May 16, 2017 04:05 pm IST,  Updated : May 16, 2017 04:05 pm IST

भारतीय अर्थव्यवस्था उत्पादक वृद्धि के दौर में प्रवेश कर रही है जिसके चलते उसकी GDP ग्रोथ दिसंबर 2017 तक बढ़कर 7.9 प्रतिशत तक पहुंच सकती है।

भारत की GDP ग्रोथ दिसंबर 2017 में बढ़कर 7.9 प्रतिशत होने का अनुमान, इन तीन कारणों से आएगा सुधार- India TV Hindi
भारत की GDP ग्रोथ दिसंबर 2017 में बढ़कर 7.9 प्रतिशत होने का अनुमान, इन तीन कारणों से आएगा सुधार

नई दिल्ली। भारतीय अर्थव्यवस्था उत्पादक वृद्धि के दौर में प्रवेश कर रही है। इसके चलते उसकी वास्तविक वृद्धि दर ( GDP) दिसंबर 2017 तक बढ़कर 7.9 प्रतिशत तक पहुंच सकती है। एक रिपोर्ट में यह अनुमान व्यक्त किया गया है। इसमें कहा गया है कि अनुकूल विदेशी मांग, कंपनियों के बेहतर होते खातों और निजी क्षेत्र में पूंजी व्यय में आते सुधार से देश की वास्तवित जीडीपी वृद्धि में यह सुधार आएगा। उत्पादक वृद्धि के दौर से तात्पर्य आर्थिक वृद्धि के ऐसे समय से है जब वृहद स्थायित्व को ध्यान में रखते हुए निरंतर वृद्धि का चक्र शुरू होने की अनुकूल परिस्थिति होती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा