1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. कल से दिल्ली में महंगे सफर के लिए रहें तैयार, मेट्रो का बढ़ा हुआ किराया होगा लागू

कल से दिल्ली में महंगे सफर के लिए रहें तैयार, मेट्रो का बढ़ा हुआ किराया होगा लागू

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Oct 09, 2017 10:43 am IST,  Updated : Oct 09, 2017 10:43 am IST

मेट्रो में 5 किलोमीटर से ऊपर के किराए में अब पहले के मुकाबले 10 रुपए ज्यादा चुकाने पड़ेंगे, अधिकतम किराया 50 रुपए से बढ़ाकर 60 रुपए कर दिया गया है

कल से दिल्ली में महंगे सफर के लिए रहें तैयार, मेट्रो का बढ़ा हुआ किराया होगा लागू- India TV Hindi
कल से दिल्ली में महंगे सफर के लिए रहें तैयार, मेट्रो का बढ़ा हुआ किराया होगा लागू

नई दिल्ली। 2 हफ्ते पहले दिल्ली मेट्रो के जिस बढ़े हुए किराए की घोषणा की गई थी वह मंगलवा से लागू हो रहा है, ऐसे में कल से मेट्रो में सफर के लिए बढ़े हुए किराए के लिए तैयार रहें। दिल्ली मेट्रो (DMRC) ने 27 सितंबर में मेट्रो के किराए में बढ़ोतरी का ऐलान किया था जिसके तहत अधिकतम किराया 50 रुपए से बढ़कर 60 रुपए कर दिया गया है।

न्यूनतम किराए में हालांकि किसी तरह का बदलाव नहीं है और 2 किलोमीटर तक 10 रुपए पर यह स्थिर रहेगा। हालांकि 2 किलोमीटर से लेकर 5 किलोमीटर तक के किराए को 15 रुपए से बढ़ाकर 20 रुपए करने की घोषणा की गई है। मेट्रो में 5 किलोमीटर से ऊपर के किराए में अब पहले के मुकाबले 10 रुपए ज्यादा चुकाने पड़ेंगे, 32 किलोमीटर से ऊपर की यात्र पर भी किराए की दर को 50 रुपए से बढ़ाकर 60 रुपए किया गया है।

पेट्रोल और डीजल की महंगाई के साथ सीएनजी की कीमतों में हुई बढ़ोतरी की वजह से पहले ही आम आदमी की जेब खाली हो रही है, ऐसे में अब मेट्रो का किराया बढ़ने से आम आदमी पर और बोझ बढ़ेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा