1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. कम मुआवजे से नाराज हुए GM के डीलर, अमेरिकी कोर्ट में मुकदमा दायर करने की है तैयारी

कम मुआवजे से नाराज हुए GM के डीलर, अमेरिकी कोर्ट में मुकदमा दायर करने की है तैयारी

 Written By: Manish Mishra
 Published : Jun 25, 2017 11:10 am IST,  Updated : Jun 25, 2017 11:10 am IST

जनरल मोटर्स (GM) के डीलरों ने इस अमेरिकी वाहन कंपनी के खिलाफ अमेरिका में सामूहिक वाद (क्लास एक्शन सुइट) दाखिल करने की संभावनाएं तलाशने का फैसला किया है।

कम मुआवजे से नाराज हुए GM के डीलर, अमेरिकी कोर्ट में मुकदमा दायर करने की है तैयारी- India TV Hindi
कम मुआवजे से नाराज हुए GM के डीलर, अमेरिकी कोर्ट में मुकदमा दायर करने की है तैयारी

नई दिल्ली। भारत में जनरल मोटर्स (GM) के डीलरों ने इस अमेरिकी वाहन कंपनी के खिलाफ अमेरिका में सामूहिक वाद (क्लास एक्शन सुइट) दाखिल करने की संभावनाएं तलाशने का फैसला किया है। ये डीलर उन्हें अपर्याप्त मुआवजे की पेशकश से नाराज हैं। GM ने फैसला किया है कि वह भारत में अपने वाहनों की बिक्री इस साल के आखिर तक बंद कर देगी। कंपनी अब यहां बनने वाले वाहनों के निर्यात पर ही ध्यान देगी। कंपनी ने अपने डीलरों को मुआवजे की पेशकश की है।

यह भी पढ़ें : 1 जुलाई के बाद आपका मनोरंजन खर्च ऐसे होगा प्रभावित, GST डालेगा आपकी जेब पर यह असर

इस बारे में डीलरों की एक बैठक हुई। इसमें फेडरेशन ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FDA) के पदाधिकारी व कंपनी के लगभग 40 डीलर शामिल हुए। बैठक में GM द्वारा डीलरों को अपर्याप्त मुआवजे की पेशकश के मुद्दे को विभिन्न मंत्रालयों के समक्ष उठाने का फैसला किया गया।

यह भी पढ़ें : सरकार का ऐलान, अब हिंदी में भी बनेगा पासपोर्ट, बुजुर्गों-बच्चों को फीस में मिलेगी 10% की छूट

FDA के अध्यक्ष जान पाल कुट्टुकरण ने कहा कि,

हमने हमारे कानूनी सलाहकार से कहा है कि वह कंपनी के खिलाफ वाद दाखिल करने की संभावना के बारे में अमेरिका में वकीलों से बात करें। अगर यह किया जा सकता है तो हम करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा