1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सोने का घटा आयात, चालू वित्त वर्ष के दौरान 40 प्रतिशत घटकर 12.3 अरब डॉलर रहा

सोने का घटा आयात, चालू वित्त वर्ष के दौरान 40 प्रतिशत घटकर 12.3 अरब डॉलर रहा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 20, 2020 02:44 pm IST,  Updated : Dec 20, 2020 02:44 pm IST

देश में सोने का आयात चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-नवंबर के दौरान 40 प्रतिशत घटकर 12.3 अरब डॉलर रहा।

Gold Import- India TV Hindi
Gold Import Image Source : PTI

नयी दिल्ली। देश में सोने का आयात चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-नवंबर के दौरान 40 प्रतिशत घटकर 12.3 अरब डॉलर रहा। कोविड-19 महामारी के मद्देनजर मांग कम होने से आयात घटा है। स्वर्ण आयात का असर चालू खाते के घाटे पर पड़ता है। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले वित्त वर्ष 2019-20 की इसी अवधि में इस मूल्यवान धातु का आयात 20.

6 अरब डॉलर का था।

हालांकि नवंर महीने में सालाना आधार पर आयात 2.65 प्रतिशत बढ़कर 3 अरब डॉलर रहा। चांदी का आयात भी चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-नवंबर के दौरान 65.7 प्रतिशत घटकर 75.2 करोड़ डॉलर रहा। सोने- चांदी के आयात में गिरावट से देश के व्यापार घाटा (आयात एवं निर्यात का अंतर) 2020-21 के अप्रैल-नवंबर में 42 अरब डॉलर तक सीमित रहा।

एक साल पहले इसी अवधि में यह 113.42 अरब डॉलर था। भारत सोने का सबसे बड़ा आयातक है। मुख्य रूप से आभूषण उद्योग की मांग को पूरा करने के लिये सोने का आयात किया जाता है। मात्रा के हिसाब से सोने का आयात सालाना 800 से 900 टन तक रहता है। चालू वित्त वर्ष के पहले आठ महीनों में रत्न एवं आभूषण निर्यात 44 प्रतिशत घटकर 14.
30 अरब डॉलर रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा