1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. गूगल ने मुक्त प्रतिस्पर्धा को प्रभावित करने वाले मामले में यूरोपीय संघ के खिलाफ अदालत का रुख किया

गूगल ने मुक्त प्रतिस्पर्धा को प्रभावित करने वाले मामले में यूरोपीय संघ के खिलाफ अदालत का रुख किया

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Sep 27, 2021 11:33 pm IST,  Updated : Sep 27, 2021 11:33 pm IST

कार्यकारी आयोग ने कंपनी पर 2017 से 2019 के बीच तीन मामलों में कुल मिलाकर आठ अरब डॉलर से ज्यादा का जुर्माना लगाया है और 2018 में लगाया गया यह जुर्माना उसमें से सबसे बड़ा है।

गूगल ने मुक्त प्रतिस्पर्धा को प्रभावित करने वाले मामले में यूरोपीय संघ के खिलाफ अदालत का रुख किया- India TV Hindi
गूगल ने मुक्त प्रतिस्पर्धा को प्रभावित करने वाले मामले में यूरोपीय संघ के खिलाफ अदालत का रुख किया Image Source : GOOGLE

लंदन: गूगल ने अपनी एंड्रायड प्रणाली के वर्चस्व के जरिए प्रतिस्पर्धा को प्रभावित करने के मामले में यूरोपीय संघ द्वारा लगाए गए रिकॉर्ड जुमाने के खिलाफ अपील करने की खातिर सोमवार को यूरोपीय संघ की एक शीर्ष अदालत का रुख किया। गूगल, यूरोपीय संघ के कार्यकारी आयोग के 2018 के उस फैसले को चुनौती दे रही है जिसमें कंपनी पर 4.34 अरब यूरो (पांच अरब डॉलर) का जुर्माना लगाया गया था - जो मुक्त प्रतिस्पर्धा विरोधी अभ्यासों के चलते किसी कंपनी पर यूरोपीय संघ द्वारा लगाया गया अब तक का सबसे बड़ा जुर्माना है। 

कार्यकारी आयोग ने कंपनी पर 2017 से 2019 के बीच तीन मामलों में कुल मिलाकर आठ अरब डॉलर से ज्यादा का जुर्माना लगाया है और 2018 में लगाया गया यह जुर्माना उसमें से सबसे बड़ा है। बाकी मामले शॉपिंग और सर्च से जुड़े हैं और शीर्ष प्रौद्योगिकी कंपनी तीनों को चुनौती दे रही है। जहां जुर्माने में भारी भरकम राशि शामिल हैं, आलोचकों का कहना है कि अमेरिकी कंपनी आसानी से इसे वहन कर सकती है। आयोग ने अपने मूल फैसले में कहा था कि गूगल के कारोबारी अभ्यास से प्रतिस्पर्धा प्रभावित होती है और ग्राहकों के लिए विकल्प कम होते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा