1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. नोटबंदी से परेशान लोगों की मदद में आगे आया Google, शुरू की Find an ATM Near You सर्विस

नोटबंदी से परेशान लोगों की मदद में आगे आया Google, शुरू की Find an ATM Near You सर्विस

 Published : Nov 16, 2016 07:29 pm IST,  Updated : Nov 16, 2016 07:29 pm IST

Google भी एक खास फीचर लेकर आया है। गूगल ने अपने सर्च पेज google.co.in पर 'फाइंड एन एटीएम नियर यू' (Find an ATM Near You) लिंक पेश किया है।

नोटबंदी से परेशान लोगों की मदद में आगे आया Google, शुरू की Find an ATM Near You सर्विस- India TV Hindi
नोटबंदी से परेशान लोगों की मदद में आगे आया Google, शुरू की Find an ATM Near You सर्विस

नई दिल्‍ली। ब्लैक मनी पर लगाम लगाने के लिए 500 और 1000 रुपए के नोट बंद होने के बाद से हर कोई ATM और बैंक तलाश रहा है। लोग इसके लिए सोशल मीडिया से लेकर वेबसाइट और मोबाइल एप की भी मदद ले रहे हैं।

लोगों की इसी जरूरत के बीच दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन Google भी एक खास फीचर लेकर आया है। गूगल ने अपने सर्च पेज google.co.in पर ‘फाइंड एन एटीएम नियर यू’ (Find an ATM Near You) लिंक पेश किया है। यह लिंक मोबाइल और डेस्‍कटॉप दोनों पर मौजूद है।

तस्‍वीरों में देखिए देश के विभिन्‍न शहरों में बैंकों और ATM के बाहर लोगों के हाल

Note Ban

1 (108)IndiaTV Paisa

2 (99)IndiaTV Paisa

3 (99)IndiaTV Paisa

6 (50)IndiaTV Paisa

4 (99)IndiaTV Paisa

5 (95)IndiaTV Paisa

7 (31)IndiaTV Paisa

8 (30)IndiaTV Paisa

9 (20)IndiaTV Paisa

10 (17)IndiaTV Paisa

यह टूल आपकी लोकेशन के हिसाब से आपके पास स्थित सभी बैंकों के एटीएम को मैप्स पर दिखा देगा। हालांकि, यह टूल आपको यह नहीं बताएगा कि इस एटीएम में कैश है या नहीं।

ऐसे उठाएं फायदा

  • Google की सर्च साइट google.co.in जाने पर आपको फाइंट एन एटीएम नियर यू लिंक मिलेगा।
  • यह लिंक आपको गूगल मैप्‍स के पेज पर रीडायरेक्‍ट करेगा।
  • यहां आपको अपने फोन या फिर डेस्‍कटॉप की लोकेशन के मुताबिक जानकारी देगा।
  • यहां पर आपको निकटस्‍थ सभी एटीएम की जानकारी प्रदान की जाएगी।
  • लेकिन किस एटीएम में कैश है और कौन सा बंद है, यह जानकारी नहीं मिलेगी।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा