1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. मंगलवार रात 12 बजे से बंद हो गए 500 और 1000 रुपए के नोट, कालेधन को रोकने के लिए PM ने उठाया बड़ा कदम

मंगलवार रात 12 बजे से बंद हो गए 500 और 1000 रुपए के नोट, कालेधन को रोकने के लिए PM ने उठाया बड़ा कदम

 Written By: Ankit Tyagi
 Published : Nov 08, 2016 08:33 pm IST,  Updated : Nov 09, 2016 08:07 am IST

प्रधानमंत्री ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि मंगलवार रात 12 बजे से देश में 500 और 1000 रुपए के करेंसी नोट पूरी तरह बंद हो जाएंगे।

मंगलवार रात 12 बजे से बंद हो गए 500 और 1000 रुपए के  नोट, कालेधन को रोकने के लिए PM ने उठाया बड़ा कदम- India TV Hindi
मंगलवार रात 12 बजे से बंद हो गए 500 और 1000 रुपए के नोट, कालेधन को रोकने के लिए PM ने उठाया बड़ा कदम

नई दिल्‍ली। कालेधन पर लगाम लगाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बड़ा और कड़ा फैसला लिया है। प्रधानमंत्री ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि मंगलवार रात 12 बजे से देश में 500 और 1000 रुपए के करेंसी नोट पूरी तरह बंद हो जाएंगे। इस फैसले के बाद देश में 500 और 2000 के नए नोट जारी होने तक केवल छोटे नोटों का ही चलन जारी रहेगा।

IDS के तहत सरकार को 30,000 करोड़ रुपए का टैक्‍स मिलने की उम्‍मीद, कल्‍याणकारी कार्यों पर होगा खर्च

पीएम के संबोधन की मुख्‍य बातें

  • प्रधानमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार, जाली मुद्रा और आतंकवाद नासूर बन चुका है और अर्थव्यवस्था को जकड़ लिया है ।
  • पिछले ढाई साल के दौरान 1.25 लाख करोड़ रुपए के काला धन का पता लगाया गया: मोदी।
  • सीमा पार से हमारे दुश्मन जाली रकम के जरिए भारत में रैकेट चला रहे हैं : मोदी।
  • प्रधानमंत्री ने कहा आज रात 12 बजे से 1000 रूपये और 500 रुपए की रकम वैध नहीं होगी।
  • प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि इस नई व्‍यवस्‍था के तहत लोगों को अफरातफरी करने की जरूरत नहीं है।
  • सभी 500 और 1000 रुपए के नोट 10 नवंबर से 30 दिसंबर तक बैंकों और पोस्‍ट ऑफि‍स में जमा कर बदले जा सकेंगे।
  • जो लोग 30 दिसंबर तक 500 और 1000 के पुराने नोट नहीं बदलवा पाते हैं वे अपने पहचान पत्र के साथ 31 मार्च 2017 तक नोट बदलवा सकेंगे।

पीएमओ ने जारी की यह सूचना

11 नवंबर तक यहां चलेंगे पुराने 500 और 1000 के नोट

  • रेलवे बुकिंग काउंटर
  • बस का किराया
  • मेडिकल स्‍टोर पर डॉक्‍टर के पर्चे के साथ
  • हॉस्पिटल
  • हवाई अड्डा
  • पेट्रोल पंप

तस्‍वीरों से जानिए कैसे पहचानें नकली नोट

currency notes

indiatvpaisacurrency-(1)IndiaTV Paisa

indiatvpaisacurrency-(2)IndiaTV Paisa

indiatvpaisacurrency-(3)IndiaTV Paisa

indiatvpaisacurrency-(4)IndiaTV Paisa

indiatvpaisacurrency-(5)IndiaTV Paisa

  • शुरुआत में एटीएम से एक दिन में अधिकतम 2000 रुपए तक निकाले जा सकेंगे।
  • कुछ दिनों बाद एटीएम से ही 4,000 रुपए तक की निकासी संभव होगी।
  • 9 और 10 नवंबर को एटीएम काम नहीं करेंगे।
  • 500 और 2000 रुपए के नए नोट जारी होंगे।
  • 9 नवंबर को देशभर के सभी बैंक पब्लिक डीलिंग के लिए बंद रहेंगे।

अब बाजार में आएंगे 2000 रुपए के नए नोट

प्रधानमंत्री के 500 और 1000 रुपए के नोट बंद करने की घोषणा करने के बाद ही समाचार एजेंसी एएनआई ने ट्वीट कर बताया कि आरबीआई ने 500 और 2000 रुपए के नए नोट जारी करने की तैयारी कर ली है।

सरकार की यह है योजना 500 और 1000 रुपए के नोट को बंद करने के पीछे सरकार का लक्ष्‍य देश में मौजूद काले धन को पूरी तरह खत्‍म करना है। सरकार के इस फैसले के बाद अब जिसके पास कालाधन होगा वह अपने आप ही बेकार हो जाएगा।

      • यदि कोई अधिक मात्रा में 500 और 1000 रुपए के नोट बैंक या पोस्‍ट ऑफि‍स में जमा कराएगा तो वह स्‍वत: इनकम टैक्‍स अधिकारियों की नजर में आ जाएगा।
    • यदि कोई इन नोटों को जमा नहीं भी कराता है तो वह नोट अपने आप चलन से बाहर हो जाएंगे और उनकी कीमत रद्दी के बराबर होगी।

       

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा