1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सरकार 25 रीजनल एयरपोर्ट का विकास करेगी: जेटली

सरकार 25 रीजनल एयरपोर्ट का विकास करेगी: जेटली

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Apr 05, 2016 02:54 pm IST,  Updated : Apr 05, 2016 02:54 pm IST

केंद्रीय मंत्री अरूण जेटली ने कहा कि हवाई संपर्क में सुधार के लिए सरकार की 25 रीजनल एयरपोर्ट के विकास की योजना है। इससे छोटे शहरों में कनेक्टिविटी बढ़ेगी।

छोटे शहरों में भी होगी एयर कनेक्टिविटी, सरकार 25 रीजनल एयरपोर्ट का करेगी विकास- India TV Hindi
छोटे शहरों में भी होगी एयर कनेक्टिविटी, सरकार 25 रीजनल एयरपोर्ट का करेगी विकास

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री अरूण जेटली ने कहा कि हवाई संपर्क में सुधार के लिए सरकार की 25 रीजनल एयरपोर्ट के विकास की योजना है। जेटली ने कहा, इस वर्ष मैंने 25 और रीजनल एयरपोर्ट के निर्माण का लक्ष्य रखा है। आईएफसी द्वारा एनएसई, आईआई और एक्जिम बैंक के साथ मिलकर आयोजित एक सम्मेलन में वित्त मंत्री ने बुनियादी ढांचा के लिए दीर्घकालीन वित्त पोषण की जरूरत पर भी बल दिया।

अरूण जेटली ने कहा कि सरकार 25 हवाईअड्डों के विकास पर गौर कर रही है जिसमें 15 राज्य सरकारों के पास होंगे और 10 भारतीय एयरपोर्ट प्राधिकरण के पास होंगे। देश में बुनियादी ढांचा विकास के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि करीब 160 एयरपोर्ट हैं जिनका उपयोग नहीं हो रहा है। मंत्री के अनुसार एएआई दिल्ली और मुंबई हवाईअड्डों से आ रहे धन से वित्त पोषण करने में सक्षम हैं।

वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि कुछ विकसित हवाईअड्डों के परिचालन और प्रबंधन निजी कंपनियों को दिए जा सकते हैं। गौरतलब है कि सरकार हवाई यात्रियों की बढ़ती संख्या के बीच खासकर क्षेत्रीय संपर्क को बढ़ाकर विमानन क्षेत्र को मजबूत बनाने की दिशा में काम कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा