1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सरकार ने सर्विस टैक्स रिटर्न फाइल करने की तारीख 30 अप्रैल तक बढ़ाई, लाखों सर्विस प्रोवाइडर्स को मिलेगी राहत

सरकार ने सर्विस टैक्स रिटर्न फाइल करने की तारीख 30 अप्रैल तक बढ़ाई, लाखों सर्विस प्रोवाइडर्स को मिलेगी राहत

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Apr 27, 2017 05:30 pm IST,  Updated : Apr 27, 2017 05:30 pm IST

केंद्र ने सर्विस टैक्स रिटर्न फाइल करने की तारीख पांच दिनों के लिए बढ़ा दी है। इससे लाखों सर्विस प्रोवाइडर 30 अप्रैल तक सर्विस टैक्स भर सकेंगे।

सरकार ने सर्विस टैक्स रिटर्न फाइल करने की तारीख 30 अप्रैल तक बढ़ाई, लाखों सर्विस प्रोवाइडर्स को मिलेगी राहत- India TV Hindi
सरकार ने सर्विस टैक्स रिटर्न फाइल करने की तारीख 30 अप्रैल तक बढ़ाई, लाखों सर्विस प्रोवाइडर्स को मिलेगी राहत

केंद्रीय उत्पादक एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीईसी) ने कहा कि अंतिम तारीख बढ़ाई जा रही है क्योंकि करदाताओं को 25 अप्रैल तक (केंद्रीय उत्पाद एवं सेवा शुल्क स्वाचालित प्रणाली) वेबसाइट को लेकर बीच बीच में परेशानी आ रही थी। सीबीईसी ने कहा कि यह विशेष प्रकार की स्थिति है जिससे फाइलिंग की अंतिम तारीख बढ़ाई जा रही है।

कर संधि से भारत, साइप्रस के रिश्ते मजबूत होंगे : मेघवाल

भारत और साइप्रस ने भरोसा जताया कि दोनों देशों के बीच कर संधि में हालिया संशोधन से निवेश प्रवाह बढ़ेगा। वित्त राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने उद्योग मंडलों द्वारा आयोजित भारत-साइप्रस व्यापार सत्र को संबोधित करते हुए कहा, मैं समझता हूं कि दोहरा कराधान बचाव संधि (डीटीएए) में संशोधन के लंबित मुद्दे को हल कर लिया गया है और लंबे समय से लंबित अधिसूचित अधिकार क्षेत्र के आग्रह को भी शामिल कर लिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा