1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. देश भर की 62 सेज परियोजनाओं को रद्द करने की तैयारी, वाणिज्य मंत्रालय इस पर करेगा विचार

देश भर की 62 सेज परियोजनाओं को रद्द करने की तैयारी, वाणिज्य मंत्रालय इस पर करेगा विचार

 Written By: Sachin Chaturvedi
 Published : Jun 26, 2017 06:00 pm IST,  Updated : Jun 26, 2017 06:00 pm IST

वाणिज्य मंत्रालय कोचीन पोर्ट ट्रस्ट सहित करीब 62 इकाइयों की विशेष आर्थिक क्षेत्र परियोजनाओं (सेज) की मंजूरी रद्द करने पर विचार करेगा।

देश भर की 62 सेज परियोजनाओं को रद्द करने की तैयारी, वाणिज्य मंत्रालय इस पर करेगा विचार- India TV Hindi
देश भर की 62 सेज परियोजनाओं को रद्द करने की तैयारी, वाणिज्य मंत्रालय इस पर करेगा विचार

नयी दिल्ली। वाणिज्य मंत्रालय कोचीन पोर्ट ट्रस्ट सहित करीब 62 इकाइयों की विशेष आर्थिक क्षेत्र परियोजनाओं (एसईजेड) की मंजूरी रद्द करने पर विचार करेगा। इन सेज परियोजनाओं के विकास की योजना रखने वाली कंपनियों ने इन परियोजनाओं पर काम आगे बढ़ाने में रुचि नहीं दिखाई है।

वाणिज्य सचिव रीता तेवतिया की अगुवाई वाला मंजूरी बोर्ड (बीओए) अपनी तीन जुलाई को होने वाली बैठक में इन परियोजनाओं को मंजूरी रद्द करने पर विचार करेगा। बोर्ड की बैठक के एजेंडा नोट के अनुसार डेवलपर्स ने मंजूरी पत्र (एलओए) को विस्तार देने के लिए आवेदन नहीं किया है। इसके तहत वे परियोजनाओं के क्रियान्‍वयन के लिए और समय मांग सकते हैं। नोट में कहा गया है कि इससे ऐसा लगता है कि डेवलपर्स की परियोजनाओं में रुचि नहीं है। यह मामला बीओए के समक्ष रखा गया है। यह भी पढे़ं: एफटीए दरें चाहते हैं सेज, वाणिज्य मंत्रालय कर रहा है प्रस्ताव पर काम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा