1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सरकार बफर स्टॉक से 10,000 टन दलहन जारी करेगी

सरकार बफर स्टॉक से 10,000 टन दलहन जारी करेगी

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Apr 22, 2016 11:42 am IST,  Updated : Apr 22, 2016 11:43 am IST

सरकार घरेलू बाजार में सप्लाई बढ़ाने और बढ़ती कीमतों पर अंकुश के मकसद से बफर स्टॉक से 10,000 टन दलहन जारी करेगी। इससे कीमतों में गिरावट आने की संभावना है।

सरकार बफर स्टॉक से 10,000 टन दलहन करेगी जारी, कीमतों में आएगी गिरावट- India TV Hindi
सरकार बफर स्टॉक से 10,000 टन दलहन करेगी जारी, कीमतों में आएगी गिरावट

नई दिल्ली। सरकार घरेलू बाजार में सप्लाई बढ़ाने और बढ़ती कीमतों पर अंकुश के मकसद से बफर स्टॉक से 10,000 टन दलहन जारी करेगी। इसके अलावा केंद्र ने राज्य सरकारों को दलहन कीमतों पर निगाह रखने और इस कमोडिटी की जमाखोरी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया है। हालांकि, दालों के खुदरा दाम पिछले साल के 200 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर से नीचे आ चुके हैं, लेकिन देश के ज्यादातर हिस्से में ये अभी भी 83 से 177 रुपए प्रति किलोग्राम के उच्चस्तर पर बने हुए हैं।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि सरकार ने 10,000 टन दलहन जारी करने का फैसला किया है। इनमें मुख्य रूप से तुअर और उड़द शामिल हैं। केंद्र ने राज्य सरकारों से कहा है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और उपलब्ध स्टॉक का इस्तेमाल संबंधित राज्यों में दलहन कीमतों पर नियंत्रण रखने के लिए करें। राज्यों से कहा गया है कि वे तत्काल अपनी दलहन मांग का अनुमान लगाएं जिससे बफर स्टाक से समय पर आवंटन किया जा सके।

सरकार द्वारा बढ़ती कीमतों पर रोक लगाए जाने के लिए कदम उठाए जाने के बाद उत्पादक क्षेत्रों से आवक बढ़े से दिल्ली थोक दलहन और दाल बाजार में आज चुनिंदा दालों में 300 रू क्विंटल तक की गिरावट आई । बाजार सूत्रों के अनुसार केंद्र ने राज्य सरकारों से कहा कि वे दालों की जमाखोरी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करें। इसमें कीमतों में गिरावट आई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा