1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा संयोजक राजेश पंत ने कहा- सरकार जल्द जारी करेगी नयी साइबर सुरक्षा रणनीति

राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा संयोजक राजेश पंत ने कहा- सरकार जल्द जारी करेगी नयी साइबर सुरक्षा रणनीति

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 03, 2021 07:52 pm IST,  Updated : Jul 03, 2021 07:52 pm IST

दूरसंचार क्षेत्र में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े पहलुओं पर पंत ने कहा, ‘‘जहां अन्य देशों ने कौन सी कंपनी उसके यहां काम नहीं कर सकती, उसकी काली सूची तैयार की है, तो भारत ने उन कंपनियों की सूची तैयार की, जो भारत में काम कर सकती हैं।’’

राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा संयोजक राजेश पंत ने कहा- सरकार जल्द जारी करेगी नयी साइबर सुरक्षा रणनीति- India TV Hindi
राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा संयोजक राजेश पंत ने कहा- सरकार जल्द जारी करेगी नयी साइबर सुरक्षा रणनीति Image Source : PIXABAY

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा संयोजक राजेश पंत ने कहा है कि सरकार जल्द ही नयी साइबर सुरक्षा रणनीति जारी करेगी। पब्लिक अफेयर्स फोरम ऑफ इंडिया (पीएएफआई) की ओर से शुक्रवार को आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह रणनीति भारत में साइबर दुनिया के पूरे पारिस्थितिकी तंत्र को समग्रता से कवर करेगी। उन्होंने कहा, ‘‘उम्मीद है कि सरकार इस साल नयी साइबर सुरक्षा रणनीति जारी करेगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस रणनीति की दृष्टि में सुरक्षित, लचीला, जीवंत और विश्वसनीय साइबर क्षेत्र सुनिश्चित करना है।’’ पंत ने कहा कि नयी रणनीति राष्ट्रीय संसाधन के रूप में डाटा हो या घरेलू क्षमताओं का निर्माण या फिर साइबर ऑडिट, विभिन्न पहलुओं के दिशानिर्देश के रूप में होगी। पीएएफआई की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक पंत ने कहा, ‘‘इस नयी रणनीति में लगभग 80 बेजोड़ प्रदाय हैं।’’

पीएएफआई संवाद का मुख्य विषय ‘‘नयी सामान्य स्थिति में साइबर सुरक्षा’’था। दूरसंचार क्षेत्र में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े पहलुओं पर पंत ने कहा, ‘‘जहां अन्य देशों ने कौन सी कंपनी उसके यहां काम नहीं कर सकती, उसकी काली सूची तैयार की है, तो भारत ने उन कंपनियों की सूची तैयार की, जो भारत में काम कर सकती हैं।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा