1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. अगस्‍त के लिए GST राजस्‍व संग्रह में आई गिरावट, कुल 90,670 करोड़ रुपए हुए जमा

अगस्‍त के लिए GST राजस्‍व संग्रह में आई गिरावट, कुल 90,670 करोड़ रुपए हुए जमा

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Sep 26, 2017 08:14 pm IST,  Updated : Sep 26, 2017 08:14 pm IST

अगस्‍त के लिए जीएसटी राजस्‍व संग्रह 90,670 करोड़ रुपए रहा है। जुलाई में सरकार को 95,000 करोड़ रुपए का राजस्‍व एकत्रित किया था।

अगस्‍त के लिए GST राजस्‍व संग्रह में आई गिरावट, कुल 90,670 करोड़ रुपए हुए जमा- India TV Hindi
अगस्‍त के लिए GST राजस्‍व संग्रह में आई गिरावट, कुल 90,670 करोड़ रुपए हुए जमा

नई दिल्‍ली। सरकार ने आज बताया कि अगस्‍त के लिए माल एवं सेवा कर (जीएसटी) राजस्‍व संग्रह 25 सितंबर तक की गणना के मुताबिक 90,670 करोड़ रुपए रहा है। जुलाई में सरकार को 95,000 करोड़ रुपए का राजस्‍व एकत्रित किया था। इस लिहाज से दूसरे महीने में ही राजस्‍व संग्रह में गिरावट देखने को मिली है। उल्‍लेखनीय है कि देश में एक जुलाई से जीएसटी लागू हुआ है।

इतना ही नहीं अगस्‍त महीने में रिटर्न भरने वाले लोगों की संख्‍या में भी कमी आई है। अगस्‍त महीने में कुल 68.20 लाख रजिस्‍टर्ड करदाताओं में से केवल 37.63 लाख करदाताओं ने ही अपना जीएसटीआर 3बी फॉर्म भरा है। अगस्‍त 2017 के लिए जीएसटी के भुगतान और जीएसटीआर 3बी रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 20 सितंबर थी।

सरकार ने कहा है कि अगस्‍त के लिए उसे केंद्रीय जीएसटी के तहत 14,402 करोड़ रुपए का राजस्‍व मिला है। इसी प्रकार राज्‍य जीएसटी के तहत उसे 21,067 करोड़ रुपए प्राप्‍त हुए हैं। एकीकृत जीएसटी संग्रह 47,377 करोड़ रुपए का रहा। सरकार ने यह भी बताया कि उसने जीएसटी क्षतिपूर्ति उपकर के रूप में 7,823 करोड़ रुपए का राजस्‍व एकत्रित किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा