1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. होंडा BR-V के लिए 10,000 से ज्यादा बुकिंग, 5 मई लॉन्च हुई एसयूवी की कीमत 8.75-12.90 लाख रुपए

होंडा BR-V के लिए 10,000 से ज्यादा बुकिंग, 5 मई लॉन्च हुई एसयूवी की कीमत 8.75-12.90 लाख रुपए

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Jun 23, 2016 06:27 pm IST,  Updated : Jun 23, 2016 06:59 pm IST

होंडा की भारत में हाल ही में लॉन्च हुई कॉम्पेक्ट एसयूवी BR-V को शानदार रेस्पॉन्स मिला है। डेढ़ महीने के भीतर ही इसके लिए 10,000 से ज्यादा बुकिंग आ चुकी हैं।

होंडा BR-V के लिए 10,000 से ज्यादा बुकिंग, 5 मई को लॉन्च हुई SUV की कीमत 8.75-12.90 लाख रुपए- India TV Hindi
होंडा BR-V के लिए 10,000 से ज्यादा बुकिंग, 5 मई को लॉन्च हुई SUV की कीमत 8.75-12.90 लाख रुपए

नई दिल्ली। जापान की ऑटोमोबाइल कंपनी होंडा की भारत में हाल ही में लॉन्च हुई कॉम्पेक्ट एसयूवी BR-V को शानदार रेस्पॉन्स मिला है। घरेलू बाजार में पेश किए जाने के डेढ़ महीने के भीतर ही इसके लिए 10,000 से ज्यादा बुकिंग आ चुकी हैं। 21,000 रुपए देकर BR-V की बुकिंग की जा सकती है। कंपनी ने एक बयान में बताया कि 5 मई को पेश की गई बीआर-वी ने विविध तरह के ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित किया है।

कंपनी के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी योइचिरो यूएनो ने कहा कि हाल ही में पेश की गई इस गाड़ी को बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली है और इसको लॉन्च किए जाने के बाद से अब तक इसकी 10,000 बुकिंग हो चुकी हैं। कंपनी ने इस एसयूवी को दो इंजन ऑप्‍शंस के साथ बाजार में उतारा है। इस कार के पेट्रोल वर्जन की कीमत 8.75 लाख रुपए से लेकर 11.99 रुपए (एक्‍स शोरूम दिल्‍ली) के बीच रखी गई है। वहीं डीजल बीआरवी 9.9 लाख रुपए से 12.90 लाख रुपए (एक्‍स शोरूम दिल्‍ली) के बीच उपलब्ध है।

BRV vs Creta

1 (64)IndiaTV Paisa

3 (56)IndiaTV Paisa

2 (57)IndiaTV Paisa

5 (50)IndiaTV Paisa

4 (54)IndiaTV Paisa

होंडा की बीआरवी की भारतीय बाजार में सीधी टक्‍कर हुंडई क्रेटा और रेनॉल्‍ट की डस्‍टर से होगी। इस सेगमेंट में यह इकलौती सेवन सीटर एसयूवी/एमपीवी होगी। हुंडई क्रेटा भी सिर्फ 5-सीटर एसयूवी है। इसके केबिन में दो अतिरिक्त सीटों के बावजूद इसमें अच्छा लैगरूम मिलता है। यह एक आरामदायक गाड़ी है। BR-V को मोबिलियो और ब्रियो के प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। इसकी लंबाई अच्छी है। अंदर से यह नई होंडा जैज जैसा अहसास देती है। इसमें सिटी सेडान वाले 1.5 लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन दिए गए हैं। सिटी में यह इंजन 117.3 और 98.6 बीएचपी की ताकत देते हैं। पेट्रोल वेरिएंट में सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी मिलेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा