1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सफल रहा हुआवेई और एनटीटी डोकोमो का 5G परीक्षण, मिली 2 जीबीपीएस की डाटा स्‍पीड

सफल रहा हुआवेई और एनटीटी डोकोमो का 5G परीक्षण, मिली 2 जीबीपीएस की डाटा स्‍पीड

 Edited By: Manish Mishra
 Published : Dec 18, 2017 07:56 pm IST,  Updated : Dec 18, 2017 07:56 pm IST

चीनी नेटवर्किंग कंपनी हुआवेई तथा जापानी मोबाइल फोन सेवा प्रदाता एनटीटी डोकोमो ने सोमवार को 5G मोबाइल कम्युनिकेशन की लंबी दूरी के 39 गीगाहर्ट्ज एमएम वेव बैंड पर सफल परीक्षण किया है।

5G- India TV Hindi
5G

टोक्यो चीनी नेटवर्किंग कंपनी हुआवेई तथा जापानी मोबाइल फोन सेवा प्रदाता एनटीटी डोकोमो ने सोमवार को 5G मोबाइल कम्युनिकेशन की लंबी दूरी के 39 गीगाहर्ट्ज एमएम वेव बैंड पर सफल परीक्षण किया है। फील्ड परीक्षण के दौरान डाउनलिंक डेटा की अधिकतम स्पीड परीक्षण वाहन पर 2 जीबीपीएस से अधिक दर्ज की गई, जिस पर मोबाइल फोन की तह यूजर इक्विपमेंट (यूई) लगा था, जबकि वह वाहन 20 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चल रहा था।

एनटीटी डोकोमो के उपाध्यक्ष और कंपनी के 5G लैबोरेटरी के प्रबंध निदेशक ताकेहीरो नाकामुरा ने एक बयान में कहा है कि 39 गीगाहर्ट्ज वेव पर लंबी दूरी के संचरन से 5G नेटवर्क की बड़े पैमाने पर तैनाती संभव होगी। अब 39 गीगाहर्ट्ज एमएम वेव टेक्‍नोलॉजी का वक्त आ गया है, जो 5जी डेटा स्पीड के साथ अल्ट्रा-फास्ट इंटरनेट का अनुभव उपलब्‍ध कराएगा।

यह परीक्षण योकोहामा के वाणिज्यिक क्षेत्र में किया गया और इससे 5G एमएम वेव पर नए एप्लिकेशनों के विकास और तैनाती का रास्ता खुल गया है।

हुआवेई के फेलो और हुआवेई वायरलेस नेटवर्क के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी वेन टोंग ने कहा कि वायरलेस उद्योग अब नए स्पेक्ट्रम का इस्तेमाल करना शुरू कर देगी, जो वर्तमान नेटवर्क से 100 गुणा व्यापक होगा। जिससे इनोवेशन की अगली लहर को बढ़ावा मिलेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा