1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Hudco को मिली SEBI से IPO लाने की मंजूरी, सरकार बेचेगी अपनी 10 प्रतिशत हिस्‍सेदारी

Hudco को मिली SEBI से IPO लाने की मंजूरी, सरकार बेचेगी अपनी 10 प्रतिशत हिस्‍सेदारी

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Mar 22, 2017 02:48 pm IST,  Updated : Mar 22, 2017 02:48 pm IST

हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (Hudco) को सरकार के विनिवेश कार्यक्रम के तहत IPO के जरिये पूंजी जुटाने के लिए SEBI से मंजूरी मिल गई है।

Hudco को मिली SEBI से IPO लाने की मंजूरी, सरकार बेचेगी अपनी 10 प्रतिशत हिस्‍सेदारी- India TV Hindi
Hudco को मिली SEBI से IPO लाने की मंजूरी, सरकार बेचेगी अपनी 10 प्रतिशत हिस्‍सेदारी

नई दिल्‍ली। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (Hudco) को सरकार के विनिवेश कार्यक्रम के तहत आरंभिक शेयर बिक्री (IPO) के जरिये पूंजी जुटाने के लिए SEBI से मंजूरी मिल गई है।

हुडको ने बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) को जनवरी में आईपीओ के लिए दस्‍तावेज पेपर सौंपे थे। सेबी ने 10 मार्च को इस पर अपनी अवलोकन टिप्‍पणी दे दी है। किसी भी कंपनी को आईपीओ के लिए सेबी से अवलोकन टिप्‍पणी हासिल करना अनिवार्य होता है।

आरंभिक सार्वजनिक निर्गम में सरकार द्वारा ऑफर फॉर सेल के जरिये 200,190,000 इक्विटी शेयरों की बिक्री की जाएगी, जो 10 फीसदी हिस्‍सेदारी के बराबर है। हुडको कर्मचारियों और खुदरा निवेशकों को इसमें पांच प्रतिशत छूट दी जाएगी।

आवास एवं शहरी विकास निगम (हुडको) में सरकार की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी है और मार्च 2016 के अनुसार कंपनी की कुल चुकता पूंजी 2,001.90 करोड़ रुपए है। आईडीबीआई कैपिटल, नोमुरा फाइनेंशियल एडवाइजरी एंड सिक्‍यूरिटीज, एसबीआई कैपिटल मार्केट्स और आईसीआईसीआई सिक्‍यूरिटीज कंपनी के सार्वजनिक निर्गम का प्रबंधन करेंगी। हुडको में यह हिस्‍सेदारी सरकार की चालू वित्‍त वर्ष के विनिवेश लक्ष्‍य को पूरा करने के तहत की जा रही है।

सरकार का चालू वित्‍त वर्ष के दौरान सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों में छोटी हिस्‍सेदारी बिक्री और रणनीतिक बिक्री से 56,500 करोड़ रुपए जुटाने का लक्ष्‍य है। इसमें से 36,000 करोड़ रुपए हिस्‍सेदारी बिक्री के जरिये और बाकी 20,500 करोड़ रुपए रणनीतिक हिस्‍सेदारी बिक्री से जुटाए जाने हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा