1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. मुंबई से पुणे के बीच शुरू हो सकती है Hyperloop, सिर्फ 25 मिनट में सफर होगा पूरा

मुंबई से पुणे के बीच शुरू हो सकती है Hyperloop, सिर्फ 25 मिनट में सफर होगा पूरा

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Jun 16, 2018 03:23 pm IST,  Updated : Jun 16, 2018 03:23 pm IST

देश में मुंबई से अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन प्रोजोक्ट पर काम शुरू होने के बाद अब कम समय में ज्यादा सफर तय करने वाली एक और तकनीक Hyperloop One को शुरू करने पर विचार हो रहा है। महाराष्ट्र के मुंबई से पुणे के बीच Hyperloop One ट्रेन लगाने पर विचार हो रहा है और इसके लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इस तकनीक और प्रोजेक्ट का पूरा ब्यौरा लेने के लिए अमेरिका के नवेदा में स्थित वर्जिन समूह के प्रोजेक्ट का दौरा करने के लिए गए हैं

Hyperloop between Mumbai and Pune- India TV Hindi
Hyperloop between Mumbai and Pune

नई दिल्ली। देश में मुंबई से अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन प्रोजोक्ट पर काम शुरू होने के बाद अब कम समय में ज्यादा सफर तय करने वाली एक और तकनीक Hyperloop One को शुरू करने पर विचार हो रहा है। महाराष्ट्र के मुंबई से पुणे के बीच Hyperloop One ट्रेन लगाने पर विचार हो रहा है और इसके लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इस तकनीक और प्रोजेक्ट का पूरा ब्यौरा लेने के लिए अमेरिका के नवेदा में स्थित वर्जिन समूह के प्रोजेक्ट का दौरा करने के लिए गए हैं।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक वर्जिन समूह की Hyperloop के लिए स्टडी पहले ही की जा चुकी है, यह रूट पूरी तरह से इलेक्ट्रिक होगा और इससे हर साल 1.5 लाख टन ग्रीन हाउस गैसें वातावरण में नहीं जाएंगी। मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक Hyperloop से मुंबई से पुणे का सफर सिर्फ 25 मिनट में पूरा हो जाएगा।

इस साल फरवरी में हुए मैगनेटिक महाराष्ट्र कॉनक्लेव के दौरान वर्जिन समूह के संस्थापक रिजर्ड ब्रांनसन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में Hyperloop के बारे में समझौते की घोषणा की थी।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा