1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. ICICI बैंक और यूनियन बैंक ने भी घटाई बचत खाते पर आधा प्रतिशत ब्‍याज दर, 25 लाख से अधिक जमा पर मिलेगा 4% ब्‍याज

ICICI बैंक और यूनियन बैंक ने भी घटाई बचत खाते पर आधा प्रतिशत ब्‍याज दर, 25 लाख से अधिक जमा पर मिलेगा 4% ब्‍याज

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Aug 19, 2017 11:12 am IST,  Updated : Aug 19, 2017 11:12 am IST

निजी क्षेत्र के ICICI बैंक ने बचत खाते में 50 लाख रुपए से कम की जमा के लिए ब्याज दर आधा प्रतिशत घटाकर 3.5 प्रतिशत कर दी है।

ICICI बैंक और यूनियन बैंक ने भी घटाई बचत खाते पर आधा प्रतिशत ब्‍याज दर, 25 लाख से अधिक जमा पर मिलेगा 4% ब्‍याज- India TV Hindi
ICICI बैंक और यूनियन बैंक ने भी घटाई बचत खाते पर आधा प्रतिशत ब्‍याज दर, 25 लाख से अधिक जमा पर मिलेगा 4% ब्‍याज

मुंबई। निजी क्षेत्र के ICICI बैंक ने बचत खाते में 50 लाख रुपए से कम की जमा के लिए ब्याज दर आधा प्रतिशत घटाकर 3.5 प्रतिशत कर दी है। बैंक ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा है कि 50 लाख रुपए से अधिक की जमा पर चार प्रतिशत की ब्याज दर कायम रहेगी। नई दरें 19 अगस्‍त से लागू हो चुकी हैं।

भारतीय स्टेट बैंक ने 31 जुलाई को बचत खाते पर एक करोड़ रुपए और उससे कम की जमा पर ब्याज दर आधा प्रतिशत घटाकर 3.5 प्रतिशत कर दी थी। उसके बाद से कई बैंक एचडीएफसी बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक और एक्सिस बैंक भी बचत खातों पर ब्याज घटा चुके हैं।

यूनियन बैंक में 25 लाख की जमा पर मिलेगा 4 प्रतिशत ब्‍याज

सार्वजनिक क्षेत्र के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने कहा कि उसने बचत खाते में 25 लाख रुपए तक की जमा पर ब्याज दर 0.5 प्रतिशत घटाकर 3.5 प्रतिशत कर दी है। इससे अधिक की जमा राशि पर ब्याज दर चार प्रतिशत बनी रहेगी। नई दर 21 अगस्त से लागू हो जाएगी।

बैंक ने कहा है कि बचत खाते में 25 लाख रुपए से अधिक जमा राशि होने पर चार प्रतिशत की ब्याज दर बनी रहेगी। उल्लेखनीय है कि इससे पहले सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र के कई अन्य बैंक भी बचत खाते में ब्याज दर कम कर चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा