1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. ICICI में अब होगी पेपरलैस बैंकिंग, जल्‍द ही पूरी तहर से डिजिटलाइज्‍ड होंगी सभी सर्विसेज

ICICI में अब होगी पेपरलैस बैंकिंग, जल्‍द ही पूरी तहर से डिजिटलाइज्‍ड होंगी सभी सर्विसेज

 Published : Jun 05, 2016 11:33 pm IST,  Updated : Jun 06, 2016 08:44 am IST

ICICI बैंक की योजना कागज रहित कार्यप्रणाली को अपनाने की है और इसके लिए वह अपनी बैंकिंग सेवाओं को डिजिटल मंच पर रखने की योजना बना रहा है।

ICICI में अब होगी पेपरलैस बैंकिंग, जल्‍द ही पूरी तरह से डिजिटलाइज्‍ड होंगी सभी सर्विसेज- India TV Hindi
ICICI में अब होगी पेपरलैस बैंकिंग, जल्‍द ही पूरी तरह से डिजिटलाइज्‍ड होंगी सभी सर्विसेज

नई दिल्ली। पर्यावरण संरक्षण के लिए ICICI बैंक की योजना पेपरलैस कार्यप्रणाली को अपनाने की है और इसके लिए वह अपनी बैंकिंग सेवाओं को डिजिटल प्‍लेटफॉर्म पर रखने की योजना बना रहा है। कंपनी के मुताबिक बैंक की यह पहल कार्बन उत्सर्जन को कम करने में मददगार साबित होगी।

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर बैंक के वरिष्ठ महाप्रबंधक सौरभ सिंह ने कहा कि एक जिम्मेदार बैंक होने के नाते ICICI बैंक ने हमेशा सामाजिक भागीदारी को ध्यान में रखा है और इसमें पर्यावरण भी शामिल है।

हम डिजिटल बैंकिंग सेवाओं के माध्यम से कागज रहित की ओर जाने का प्रयास किया है जो कागज के प्रयोग को कम करने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि इस दिशा में बैंक ने टैब बैंकिंग, इंटरनेट और मोबाइल बैंकिंग जैसी सेवाएं शुरू की हैं।

यह भी पढ़ें- Investment Plan: स्टार्टअप के लिए आपके पास है इनोवेटिव आइडिया तो ICICI बैंक देगा पैसा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा