1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. धान की सरकारी खरीद 300 लाख टन के पार, पंजाब से 176 लाख टन धान खरीदा गया

धान की सरकारी खरीद 300 लाख टन के पार, पंजाब से 176 लाख टन धान खरीदा गया

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Dec 12, 2017 04:31 pm IST,  Updated : Dec 12, 2017 04:31 pm IST

12 दिसंबर तक पंजाब से कुल 176.22 लाख टन, हरियाणा से 59.21 लाख टन, छत्तीसगढ़ से 17.16 लाख टन और उत्तर प्रदेश से 16.58 लाख टन धान की खरीद हुई है

paddy procurement - India TV Hindi
paddy procurement crosses 30 million tons so far Image Source : PADDY PROCUREMENT

नई दिल्ली। सरकार ने इस साल किसानों से धान की  खरीद में इजाफा किया है। भारतीय खाद्य निगम (FCI) की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक सरकारी एजेंसियों ने 12 दिसंबर तक देशभर के किसानों से 301.72 लाख टन धान की खरीद कर ली है जिसमें से सबसे अधिक धान पंजाब और हरियाणा के किसानों से खरीदा गया है। किसानों से यह खरीद सरकार के तय किए हुए समर्थन मूल्य पर की गई है।

FCI की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक 12 दिसंबर तक पंजाब से कुल 176.22 लाख टन, हरियाणा से 59.21 लाख टन, छत्तीसगढ़ से 17.16 लाख टन और उत्तर प्रदेश से 16.58 लाख टन धान की खरीद हुई है। बाकी धान तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, केरल, उड़ीसा, महाराष्ट्र और उत्तराखंड जैसे राज्यों से खरीदा गया है।

केंद्र सरकार ने इस साल सामान्य धान के लिए 1500 रुपए और ए ग्रेड धान के लिए 1590 रुपए प्रति क्विंटल का समर्थन मूल्य तय किया हुआ है। किसानों से इसी भाव पर धान की खरीद की गई है। पंजाब और हरियाणा में ज्यादातर धान ए ग्रेड का ही होता है और किसानों से 1590 रुपए पर उसकी खरीद हुई है। सामान्य तौर पर पूरे सीजन के दौरान देशभर में 500-520 लाख टन धान की खरीद होती है, पिछले साल यह खरीद 568.23 लाख टन के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंची थी और इस साल खरीद का नया रिकॉर्ड बनने का अनुमान लगाया जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा