1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. 15 जनवरी तक पेट्रोल-डीजल खरीदने पर मिलेगा कैशबैक, इंडियन ऑयल लाया खास ऑफर

15 जनवरी तक पेट्रोल-डीजल खरीदने पर मिलेगा कैशबैक, इंडियन ऑयल लाया खास ऑफर

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Dec 29, 2019 04:15 pm IST,  Updated : Dec 29, 2019 04:20 pm IST

यदि आपके पास डेबिट या क्रेडिट कार्ड है तो ये खबर आपके बुहत काम की है। इंडियन ऑयल अपने ग्राहकों के​ लिए नए साल पर एक खास ऑफर लेकर अया है।

Iocl Cashback Scheme - India TV Hindi
Iocl Cashback Scheme 

नई दिल्ली। यदि आपके पास डेबिट या क्रेडिट कार्ड है तो ये खबर आपके बुहत काम की है। दरअसल, इंडियन ऑयल अपने ग्राहकों के​ लिए नए साल पर एक खास ऑफर लेकर अया है। यदि आप इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप से अपनी गाड़ी में पेट्रोल या डीजल भरवाते हैं तो नए साल पर आपका बड़ा फायदा हो सकता है। आप भी जानिए कि आप आईओसीएल के इस खास ऑफर का लाभ कैसे उठा सकते हैं।

आईओसीएल के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल (@IndianOilcl) से मिली जानकारी के मुताबिक, 'कैशलेस हो जाओ और कैशबैक पाओ!' किसी भी इंडियन ऑयल आउटलेट पर ईंधन के लिए भुगतान करने के लिए अपने डेबिट या क्रेडिट कार्ड का उपयोग करें और 10 प्रतिशत तक का गारंटीड कैशबैक प्राप्त करें।

Indian Oil, Iocl, Cashback Offer, Petrol DIESEL
Indian Oil Cashback Offer On Petrol DIESEL Purchase

15 जनवरी तक ऐसे लें ऑफर का लाभ

हालांकि, आईओसीएल के इस खास कैशबैक ऑफर का लाभ आप केवल 15 जनवरी 2020 तक ही इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल भराकर उठा सकते हैं। ऑफर का लाभ लेने के लिए आपको अपने फोन से एक एसएमएस भेजना होगा। ‘Auth-code <space> Amount’ लिखकर 9594925848 पर एसएमएस भेज दें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा