1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. नए साल पर व्‍हाट्सएप यूजर्स ने बनाया नया रिकॉर्ड, एक दिन में भेजे 14 अरब मैसेज

नए साल पर व्‍हाट्सएप यूजर्स ने बनाया नया रिकॉर्ड, एक दिन में भेजे 14 अरब मैसेज

 Published : Jan 06, 2017 07:54 pm IST,  Updated : Jan 06, 2017 07:54 pm IST

व्‍हाट्सएप पर न्‍यू ईयर ईव पर 14 अरब मैसेज भेजे और प्राप्‍त किए गए। कंपनी के मुताबिक इन संदेशों में 32 फीसदी संदेश विडियोज, जीआईएफ, वॉयस मेसेज किए गए।

नए साल पर भारत के व्‍हाट्सएप यूजर्स ने बनाया नया रिकॉर्ड, एक दिन में भेजे 14 अरब मैसेज- India TV Hindi
नए साल पर भारत के व्‍हाट्सएप यूजर्स ने बनाया नया रिकॉर्ड, एक दिन में भेजे 14 अरब मैसेज

नई दिल्ली। जब आप नए साल पर अपने दोस्‍तों और रिश्‍तेदारों को व्‍हाट्सएप पर दनादन मैसेज सेंड कर रहे थे। उस वक्‍त व्‍हाट्स एप भी एक नए रिकॉर्ड की इबारत रच रहा था। जी हां, नए साल की पूर्व संध्‍या पर भारत के व्‍हाट्सएप यूजर्स ने अपने ही पुराने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए।

शुक्रवार को व्‍हाट्सएप द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक इस मैसेजिंग एप पर न्‍यू ईयर ईव पर 14 अरब मैसेज भेजे और प्राप्‍त किए गए। कंपनी के मुताबिक इन संदेशों में 32 फीसदी संदेश विडियोज, जीआईएफ, वॉयस मेसेज के फॉर्म में एक्सचेंज किए गए।

पुराने आईफोन व एंड्रॉयड स्‍मार्टफोन पर अब काम नहीं करेगा WhatsApp, सुरक्षा बढ़ाने के लिए उठाया कदम

तस्वीरों में देखिए कैसे करें Gmail पर आईडी ब्लॉक

how to block Gmail ID

Untitled-1 (25)IndiaTV Paisa

Capture2 (9)IndiaTV Paisa

Capture3 (10)IndiaTV Paisa

capture4IndiaTV Paisa

बनाया नया रिकॉर्ड

उल्‍लेखनीय है‍ कि भारत में व्‍हाट्सएप के मासिक यूजर्स की संख्‍या 16 करोड़ है। व्‍हाट्सएप के मुताबिक नए साल की पूर्व संध्या पर कंपनी ने संदेशों के मामले में अपना पिछला रेकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले दिवाली पर कंपनी ने रिकॉर्ड बनाया था। उस वक्‍त वॉट्सऐप के जरिए एक दिन में 8 अरब लोगों ने संदेशों का आदान-प्रदान किया था।

वॉट्सऐप जल्द लॉन्च करेगा नया फीचर, भेजे हुए मैसेज को कर पाएंगे एडिट और डिलीट

कंपनी के मुताबिक लोग व्‍हाट्सएप के नए फीचर्स जैसे जीआईएफ फाइल, पीडीएफ फाइल का काफी बेहतर तरीके से फायदा उठा रहे हैं। नए साल पर सबसे ज्‍यादा ग्रोथ इन्‍हीं में देखने को मिली है। बता दें कि वॉट्सऐप ने ऐंड्रॉयड, आईओएस और विंडोज फोन के पुराने वर्सन को 31 दिसंबर से सपॉर्ट करना बंद कर दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा