1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. बिजनेसमैन आनंद पिरामल के साथ इटली में हुई मुकेश अंबानी की बेटी ईशा की सगाई

बिजनेसमैन आनंद पिरामल के साथ इटली में हुई मुकेश अंबानी की बेटी ईशा की सगाई

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 22, 2018 09:44 pm IST,  Updated : Sep 22, 2018 09:44 pm IST

देश के सबसे धनी व्यक्ति और रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की सगाई आनंद पीरामल से इटली में हुई।

Isha Ambani, Anand Piramal get engaged in Lake Como in Italy- India TV Hindi
Isha Ambani, Anand Piramal get engaged in Lake Como in Italy

नई दिल्ली: देश के सबसे धनी व्यक्ति और रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की सगाई अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल से इटली में हुई। इस मौके पर दोनों परिवारों के सदस्य मौजूद थे। आनंद पीरामल कारोबारी अजय पीरामल के पुत्र हैं। सगाई का यह समारोह इटली के लेक कोमो में संपन्न हुआ। ईशा और आनंद की एंगेजमेंट पार्टी में देश-दुनिया के कई सिलेब्रिटी भी जुटे। आपको बता दें कि इस साल मई में आनंद ने महाबलेश्वर के मंदिर में ईशा को प्रपोज किया था।

ईशा अंबानी ने अपनी जिंदगी के इस खास दिन के लिए गोल्डन कलर की वन पीस ड्रेस पहनी थी, जबकि आनंद ने हरे-नीले रंग की शेरवानी में थे। इटैलियन अंदाज में हुई सगाई में ईशा-आनंद पर फूलों की बारिश भी की गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लेक कोमो के ग्रैंड लग्जरी विला द ऐस्टे होटल में रविवार तक सगाई की पार्टी चलेगी। तीन दिन के इस इवेंट में शामिल होने वाले मेहमानों के लिए हर दिन खास ड्रेस कोड रखे गए हैं। आपको बता दें कि लेक कोमो आल्प्स पर्वत की तलहटी में बसा है और यह हॉलीवुड हस्तियों की पसंदीदा जगह है।

आनंद पीरामल हार्वर्ड बिजनेस स्कूल के ग्रेजुएट हैं और रियल एस्टेट फर्म पिरामल रियल्टी के संस्थापक हैं। वहीं, ईशा अंबानी रिलायंस जियो और रिलायंस रिटेल के बोर्ड की सदस्य हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी इसी साल दिसंबर में होगी। दोनों के बीच लंबे समय से दोस्ती है और दोनों के परिवारों के रिश्ते भी काफी पुराने हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा