1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. जापान की NEC ने भारत में लॉन्‍च किया बिग डाटा एनालिटिक्‍स सेंटर, उद्योगों को बाजार विश्‍लेषण में करेगी मदद

जापान की NEC ने भारत में लॉन्‍च किया बिग डाटा एनालिटिक्‍स सेंटर, उद्योगों को बाजार विश्‍लेषण में करेगी मदद

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Jun 07, 2017 05:28 pm IST,  Updated : Jun 07, 2017 05:28 pm IST

NEC कॉरपोरेशन ने भारत में बिग डाटा एनालिटिक्‍स मार्केट में अपनी उपस्थिति मजबूत बनाने के लिए एक्‍सीलेंस सेंटर स्‍थापित करने की घोषणा की है।

जापान की NEC ने भारत में लॉन्‍च किया बिग डाटा एनालिटिक्‍स सेंटर, उद्योगों को बाजार विश्‍लेषण में करेगी मदद- India TV Hindi
जापान की NEC ने भारत में लॉन्‍च किया बिग डाटा एनालिटिक्‍स सेंटर, उद्योगों को बाजार विश्‍लेषण में करेगी मदद

नई दिल्‍ली। जापान की टेक्‍नोलॉजी कंपनी NEC कॉरपोरेशन ने भारत में बिग डाटा एनालिटिक्‍स मार्केट में अपनी उपस्थिति को मजबूत बनाने के लिए एनालिटिक्‍स प्‍लेटफॉर्म और सॉल्‍यूशंस के लिए एक्‍सीलेंस सेंटर स्‍थापित करने की घोषणा की है। कंपनी इस पर 1 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी और उसका लक्ष्‍य अगले तीन सालों में 10 करोड़ डॉलर का राजस्‍व हासिल करने का है।

यह नया सेंटर टेलीकॉम, रिटेल, बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेस व इंश्‍योरेंस और मैन्‍यूफैक्‍चरिंग सेक्‍टर में ग्राहक और साझेदारों दोनों के लिए वन स्‍टॉप शॉप की तरह काम करेगा। शुरुआत में यह सेंटर भारत, जापान, सिंगापुर, फि‍लीपिंस और हांगकांग के बाजार पर ध्‍यान देगा बाद में धीरे-धीरे यह अपना विस्‍तार एपीएसी और अन्‍य क्षेत्र में करेगा।

एनईसी के वाइस प्रेसीडेंट (सिस्‍टम प्‍लेटफॉर्म बिजनेस यूनिट) तोमोयासू निशीमूरा ने कहा कि हम भारत और एशिया महाद्वीप में ग्राहकों की सहायता करने के लिए मजबूत साझेदार ईकोसिस्‍टम तैयार कर रहे हैं, भारत हमारे लिए एक प्रमुख बाजार है। उन्‍होंने कहा कि यह सेंटर शुरुआत में 30 इंजीनियर्स के साथ काम शुरू करेगा और अगले दो सालों में इनकी संख्‍या बढ़ाकर 100 तक की जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा