1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. जेट एयरवेज का परिचालन आगे रहेगा जारी या नहीं, प्रबंधन आज देर शाम तक लेगा फैसला

जेट एयरवेज का परिचालन आगे रहेगा जारी या नहीं, प्रबंधन आज देर शाम तक लेगा फैसला

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 16, 2019 03:26 pm IST,  Updated : Apr 16, 2019 03:26 pm IST

विमानन कंपनी नकदी संकट की वजह से अपने परिचालन को अस्थायी रूप से बंद करने का फैसला कर सकती है।

jet airways- India TV Hindi
jet airways Image Source : JET AIRWAYS

मुंबई। नकदी संकट से जूझ रही निजी क्षेत्र की एयरलाइन जेट एयरवेज का प्रबंधन मंगलवार देर शाम तक यह तय करेगा कि इसका परिचालन जारी रखा जाए या नहीं। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

हालांकि, एयरलाइन अपनी ओर से धन जुटाने का आखिरी प्रयास कर रही है। सूत्रों ने कहा कि परिचालन पर कोई भी निर्णय करने से पहले सभी विकल्पों पर विचार किया जाएगा। 

जेट एयरवेज के निदेशक मंडल की यहां बैठक चल रही है। खबरों में कहा गया है कि विमानन कंपनी नकदी संकट की वजह से अपने परिचालन को अस्थायी रूप से बंद करने का फैसला कर सकती है। 

मंगलवार को कारोबार के दौरान जेट एयरवेज का शेयर करीब 19 प्रतिशत टूट गया। सूत्रों ने कहा कि एयरलाइन का कहना है कि सभी विकल्प समाप्त होने तक परिचालन जारी रखा जाएगा। दिन समाप्त होने तक इस पर अंतिम फैसला होगा।

बीएसई पर दोपहर के कारोबार में जेट एयरवेज का शेयर 18.56 प्रतिशत टूटकर 213.20 रुपए पर कारोबार कर रहा था। 25 साल पहले स्‍थापित हुई जेट एयरवेज ने पहले ही अपना अंतरराष्‍ट्रीय ऑपरेशन 18 अप्रैल तक के लिए बंद कर दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा