1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. RJio 4G वेलकम ऑफर 3 दिसंबर को हो रहा है खत्‍म, लेकिन फ्री डेटा और कॉल्‍स की सुविधा मिलती रहेगी 31 दिसंबर तक

RJio 4G वेलकम ऑफर 3 दिसंबर को हो रहा है खत्‍म, लेकिन फ्री डेटा और कॉल्‍स की सुविधा मिलती रहेगी 31 दिसंबर तक

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Oct 21, 2016 11:55 am IST,  Updated : Oct 21, 2016 11:56 am IST

रिलायंस (RJio) अपना 4जी फ्री वेलकम ऑफर 3 दिसंबर को खत्‍म करेगी, जिसके तहत यूजर्स को फ्री जियो सर्विसेस मिल रही हैं। यह ऑफर पहले 31 दिसंबर को खत्‍म होना था।

RJio 4G वेलकम ऑफर 3 दिसंबर को हो रहा है खत्‍म, लेकिन फ्री डेटा और कॉल्‍स की सुविधा मिलती रहेगी 31 दिसंबर तक- India TV Hindi
RJio 4G वेलकम ऑफर 3 दिसंबर को हो रहा है खत्‍म, लेकिन फ्री डेटा और कॉल्‍स की सुविधा मिलती रहेगी 31 दिसंबर तक

नई दिल्‍ली। रिलायंस (RJio) अपना 4जी फ्री वेलकम ऑफर 3 दिसंबर को खत्‍म करेगी, जिसके तहत यूजर्स को फ्री जियो सर्विसेस मिल रही हैं। यह ऑफर पहले 31 दिसंबर को खत्‍म होना था लेकन अब यह 3 दिसंबर को ही खत्‍म हो जाएगा, क्‍योंकि ट्राई के मौजूदा नियमों के तहत कोई भी ऑपरेटर 90 दिन से ज्‍यादा यूजर्स को फ्री वेलकम ऑफर नहीं दे सकता है। जियो ने अपना वेलकम ऑफर 5 सितंबर को लॉन्‍च किया था।

रिलायंस जियो के प्रवक्‍ता ने इस बात की पुष्टि की है कि वेलकम ऑफर 3 दिसंबर को खत्‍म होगा। लेकिन उन्‍होंने आगे कहा कि जिन लोगों ने जियो ऑफर सब्‍सक्राइब किया है उन्‍हें 31 दिसंबर तक फ्री अनलिमिटेड डेटा और फ्री अनलिमिटेड कॉल्‍स की सुविधा मिलती रहेगी। जो लोग दिसंबर के बाद जियो सर्विसेस को ज्‍वाइन करना चाहते हैं उन्‍हें इसके लिए कमर्शियल प्‍लान लेना होगा।

रिलायंस जियो ने अपनी एक विज्ञप्ति में कहा है कि,

जियो वेलकम ऑफर सभी उपभोक्‍ताओं के लिए 3 दिसंबर 2016 तक उपलब्‍ध होगा। जो लो 3 दिसंबर तक जियो सर्विस का सब्‍सक्रिप्‍शन लेंगे उन्‍हें जियो वेलकम ऑफर के सभी लाभ जैसे फ्री अनलिमिटेड वॉयस और डेटा 31 दिसंबर 2016 तक मिलेंगे। वो उपभोक्‍ता, जो 3 दिसंबर तक जियो सिम नहीं ले पाएं हैं उन्‍हें नए ऑफर और आकर्षक टैरिफ प्‍लान उपलब्‍ध कराए जाएंगे।

तस्‍वीरों में देखिए लाइफ के स्‍मार्टफोन

lyf Smart Phone

lyf-flamelyf-flame

lyf-5 lyf Smart Phone

lyf-3 lyf Smart Phone

lyf-4 lyf Smart Phone

lyf-2 lyf Smart Phone

lyf-1 lyf Smart Phone

  • कंपनी ने कहा है कि आईएसडी कॉल के लिए एक जनवरी 2017 से शुल्‍क वसूलना शुरू करेगी।
  • कंपनी ने ट्राई के समक्ष अपना एक टैरिफ प्‍लान भी प्रस्‍तुत किया है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा