1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. जियो ने एयरटेल और वोडाफोन को दी मात, डेटा स्पीड के मामले में प्रतिद्वंद्वियों से कहीं आगे

जियो ने एयरटेल और वोडाफोन को दी मात, डेटा स्पीड के मामले में प्रतिद्वंद्वियों से कहीं आगे

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Sep 06, 2017 08:51 am IST,  Updated : Sep 06, 2017 08:57 am IST

जुलाई में दूरसंचार कंपनियों के 4जी डेटा स्पीड के मामले में रिलायंस जियो 18.33 एमबीपीएस की औसत स्पीड के साथ एक बार फिर प्रतिद्वंद्वी कंपनियों से कहीं आगे रही

जियो ने एयरटेल और वोडाफोन को दी मात, डेटा स्पीड के मामले में प्रतिद्वंद्वियों से कहीं आगे- India TV Hindi
जियो ने एयरटेल और वोडाफोन को दी मात, डेटा स्पीड के मामले में प्रतिद्वंद्वियों से कहीं आगे

नई दिल्ली। जुलाई महीने में दूरसंचार कंपनियों के 4जी डेटा स्पीड के मामले में रिलायंस जियो 18.33 एमबीपीएस की औसत स्पीड के साथ एक बार फिर अपनी प्रतिद्वंद्वी कंपनियों से कहीं आगे रही। दूरसंचार नियामक ट्राई के आंकड़ों के अनुसार जुलाई महीने में रिलायंस जियो इन्फोकाम की औसत 4जी स्पीड मामूली कम हुई लेकिन फिर भी यह निकटतम प्रतिद्वंद्वी वोडाफोन की डेटा स्पीड की तुलना में दो गुना रही। इसके अनुसार आलोच्य महीने में जियो नेटवर्क पर औसत 4जी डाउनलोड स्पीड 18.65 एमबीपीएस रही।

ट्राई के परिणामों के अनुसार इस दौरान वोडाफोन के 4जी नेटवर्क की औसत डाउनलोड स्पीड 9.32 एमबीपीएस, भारती एयरटेल के नेटवर्क की 9.26 एमबीपीएस तथा आइडिया सेल्यूलर के नेटवर्क पर औसत स्पीड 8.83 एमबीपीएस रही। उल्लेखनीय है कि नियामक अपने मायस्पीड एप के जरिए स्पीड का आकलन करता है। बीते आठ महीने से डेटा स्पीड के मामले में जियो सबसे आगे बनी हुई है।

वहीं इसी दौरान 3जी नेटवर्क पर वोडाफोन की स्पीड सबसे अधिक आंकी गई है। उसके नेटवर्क पर औसत डाउनलोड स्पीड 4.31 एमबीपीएस रही। इसी तरह के नेटवर्क पर भारती एयरटेल की स्पीड 3.85 एमबीपीएस, आइडिया की 2.76 एमबीपीएस, एयरसेल की 2.35 एमबीपीएस व बीएसएनएल की औसत स्पीड 1.9 एमबीपीएस आंकी गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा