1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. हार्ट स्टेंट के बाद अब घुटने की सर्जरी पर मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, 70% घटा दी इलाज की लागत

हार्ट स्टेंट के बाद अब घुटने की सर्जरी पर मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, 70% घटा दी इलाज की लागत

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Aug 17, 2017 01:24 pm IST,  Updated : Aug 17, 2017 01:28 pm IST

सर्जरी में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले क्रोमियम कोबाल्ट नी इंप्लांट की अधिकतम कीमत 54,720 रुपए तय की गई है, अबतक इसके 1.5 लाख रुपए तक चुकाने पड़ते थे

हार्ट स्टेंट के बाद अब घुटने की सर्जरी पर मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, 70% घटा दी इलाज की लागत- India TV Hindi
हार्ट स्टेंट के बाद अब घुटने की सर्जरी पर मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, 70% घटा दी इलाज की लागत

नई दिल्ली। घुटने के दर्द से परेशान रोगियों को मोदी सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने घुटने की सर्जरी (Knee Surgery) पर आने वाली लागत के खर्च में भारी कटौती की है। सरकार ने इस सर्जरी में इस्तेमाल होने वाले डिवाइज नी इंप्लांट (Knee Implant) अधिकतम मूल्य तय कर दिया है। सर्जरी में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले क्रोमियम कोबाल्ट नी इंप्लांट की अधिकतम कीमत 54,720 रुपए तय की गई है, अबतक इसके लिए सर्जरी कराने वाले को 1.5 लाख रुपए तक चुकाने पड़ते थे। नई कीमतों को तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है। सरकार ने 6 महीने पहले हार्ट स्टेंट की कीमतों में  भी भारी कटौती की थी।

सरकार की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक हर साल करीब 1.5 लाख मरीज अपने घुटने की सर्जरी कराते हैं, ऐसे में कीमतों में कटौती के बाद अब हर साल 1500 करोड़ रुपए बचेंगे जिसका सीधा फायदा मरीजों को होगा।

6 महीने पहले सरकार ने हार्ट स्टेंट की कीमतों में 85 फीसदी की कटौती का ऐलान किया था। बेयर मेटल स्टेंट की कीमत को घटाकर 7260 रुपए और ड्ग्स इल्यूटिव स्टेंट की कीमत को घटाकर 29,600 रुपए किया गया था। कीमत घटने से पहले कई फार्मा कंपनियां बेयर मेटल स्टेंट के लिए 50,000 रुपए और इल्यूटिव स्टेंट के लिए 2 लाख रुपए तक वसूलतीं थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा