1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Reliance Jio की FREE सर्विस की ये है असली सच्चाई, इतने पैसे खर्च करने पर ही मिलेगी मुफ्त कॉलिंग और 4G इन्टरनेट

Reliance Jio की FREE सर्विस की ये है असली सच्चाई, इतने पैसे खर्च करने पर ही मिलेगी मुफ्त कॉलिंग और 4G इन्टरनेट

 Written By: Ankit Tyagi
 Published : Nov 01, 2016 01:18 pm IST,  Updated : Nov 01, 2016 02:07 pm IST

Reliance Jio के वेलकम ऑफर 31 दिसंबर 2016 को खत्म हो रहा है। इसके बाद यूजर्स के नबंर पर अपने आप जियो का बेस प्लान एक्टिवेट हो जाएगा।

Reliance Jio की FREE सर्विस की ये है असली सच्चाई, इतने पैसे खर्च करने पर ही मिलेगी मुफ्त कॉलिंग और 4G इन्टरनेट- India TV Hindi
Reliance Jio की FREE सर्विस की ये है असली सच्चाई, इतने पैसे खर्च करने पर ही मिलेगी मुफ्त कॉलिंग और 4G इन्टरनेट

नई दिल्ली। मुकेश अंबानी ने Reliance Jio की एजीएम में 1 सितंबर 2016 Reliance Jio के कॉमर्शियल लॉन्च की घोषणा की थी। इस घोषणा के साथ ही टेलीकॉम सेक्टर में सस्ते इन्टरनेट और फ्री वॉयस कॉलिंग को लेकर नई टैरिफ वॉर शुरू हो गई। हालांकि रिलायंस जियो का वेलकम ऑफर 31 दिसंबर 2016 को खत्म हो रहा है। इसके बाद यूजर्स के नबंर पर अपने आप जियो का बेस प्लान एक्टिवेट हो जाएगा। इच्छुक यूजर्स अपने नंबर पर स्टैंडर्ड टैरिफ प्लान को रिचार्ज कराकर 28 दिनों तक फ्री कॉलिंग और मैसेज का लाभ उठा सकते हैं। हम आपको आज बताने जा रहे हैं वेलकम ऑफर के खत्म होने के बाद जियो की सर्विस के लिए आपको कितने पैसे खर्च करने होंगे।

काफी महंगा है बेस टैरिफ

  • जियो का बेस टैरिफ स्टैंडर्ड टैरिफ प्लान के मुकाबले काफी महंगा है।
  • 31 दिसंबर 2016 को वेलकम ऑफर खत्म होने के बाद बेस टैरिफ में आपको माइग्रेट कर दिया जाएगा।
  • ऐसे में आपको रिलायंस जियो के किसी टैरिफ को रिचार्ज करना होगा जो कि 19 रुपए से लेकर 4,999 रुपए तक है।
  • दूसरी ओर अगर आपने किसी भी प्लान को नहीं लिया तो फ्री कॉलिंग का फायदा भी नहीं उठा पाएंगे।

यदि आप सितंबर में लॉन्च किए गए  जियो प्लान में से किसी को भी सब्सक्राइब नहीं करना चाहते हैं तो जियो के बेस प्लान का इस्तेमाल कर सकते हैं।

क्या है जियो का बेस प्लान?

  • दूसरी कंपनियों से अलग नहीं है रिलायंस जियो का बेस प्लान।
  • किसी भी प्लान को नहीं लेते हैं तो आपको इसका बेस प्लान यूज करना होगा।
  • इसमें हर चीज के लिए पैसा देना होगा।
  • इसमें कॉल, मैसेज और डेटा के लिए अलग-अलग शुल्क लगेगा।
तस्वीरों में देखें रिलायंस जियो के ऑफर्स

reliance JIO offers

Capture (13)IndiaTV Paisa

dIndiaTV Paisa

2 (75)IndiaTV Paisa

uIndiaTV Paisa

होम सर्किल में जियो का बेस टैरिफ क्या है?

  • अगर जियो के नंबर को अपने सर्किल में इस्तेमाल करते हैं तो आपको नीचे दी गए शुल्क का भुगतान करना होगा।
  • वॉयस कॉल (लोकल, एसटीडी, ऑन/ऑफ नेटवर्क) – 2 पैसे प्रति सेकेंड
  • वीडियो कॉल्स (लोकल, एसटीडी, ऑन/ऑफ नेटवर्क) – 5 पैसे प्रति सेकेंड
  • एसएमएस (लोकल, एसटीडी) – 1 रुपए प्रति एसएमएस
  •  इंटरनेशनल एसएमएस – 5 रुपए प्रति एसएमएस
  • 4 जी डाटा – 0.5 पैसे प्रति 10 केबी

रोमिंग के दौरान जियो बेस टैरिफ

  • अगर जियो के नंबर को अपने सर्किल से बाहर इस्तेमाल करते हैं तो आपको नीचे दी गए शुल्क का भुगतान करना होगा।
  • लोकल आउटगोइंग वॉयस कॉल्स – 80 पैसे प्रति मिनट
  •  एसटीडी आउटगोइंग वॉयस कॉल्स – 1.15 रुपए प्रति मिनट
  •  इनकमिंग वॉयस कॉल्स – 45 पैसे प्रति मिनट
  • एसएमएस (लोकल, एसटीडी, इंटरनेशनल) – 25 पैसे, 38 पैसे, 5 रुपए प्रति एसएमएस
  •  4जी डाटा – 0.5 पैसे प्रति 10 केबी
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा