1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. फोर्ब्स लिस्ट- ये है भारत के सबसे धनी 10 व्यक्ति

फोर्ब्स लिस्ट- ये है भारत के सबसे धनी 10 व्यक्ति

 Written By: Shubham Shankdhar
 Published : Sep 24, 2015 07:20 pm IST,  Updated : Sep 28, 2015 06:30 am IST

उद्योगपति मुकेश अंबानी ने 18.9 अरब डॉलर की निवल संपत्ति के साथ लगातार नौवें साल फोर्ब्स लिस्ट में भारत के सबसे अमीर व्यक्ति का तमगा बरकरार रखे हुए है।

फोर्ब्स लिस्ट- ये है भारत के सबसे धनी 10 व्यक्ति- India TV Hindi
फोर्ब्स लिस्ट- ये है भारत के सबसे धनी 10 व्यक्ति

उद्योगपति मुकेश अंबानी ने 18.9 अरब डॉलर की निवल संपत्ति के साथ लगातार नौवें साल फॉर्ब्स लिस्ट में भारत के सबसे अमीर व्यक्ति का तमगा बरकरार रखे हुए है। फॉर्ब्स  पत्रिका की अमीर भारतीयों की नई सूची में अंबानी के बाद सनफार्मा के दिलीप सांघवी का स्थान रहा जिनकी कुल संपत्ति 18 अरब डॉलर और विप्रो के अजीम प्रेमजी ने 15.9 अरब डॉलर के साथ तीसरा स्थान बरकरार रखा। वृहद आर्थिक संकेतकों में गिरावट के चलते अमीरों की संपत्ति में वृद्धि की चाल धीमी पड़ गई और यह स्थिर रही। अरबपतियों की इस सूची में 10 अरबपति ऐसे भी हैं जिनकी संपत्ति एक साल के दौरान एक अरब डॉलर से अधिक कम हुई है। जिनमें लक्ष्मी मित्तल भी शामिल हैं।उनकी संपत्ति 4.6 अरब डॉलर घटी है। मित्तल 11.2 अरब डॉलर की निवल संपत्ति के साथ आठवें स्थान पर रहे। वह तीन पायदान फिसले हैं।

पत्रिका में शामिल शीर्ष 10 भारतीय अरबपतियों में हिंदुजा बंधु चौथे नंबर पर रहे जिनके पास 15.9 अरब डॉलर की संपत्ति है। इनके बाद पलोंजी मिस्त्री (14.7 अरब डॉलर), शिव नाडार (12.9 अरब डॉलर), गोदरेज परिवार (11.4 अरब डॉलर), लक्ष्मी मित्तल (11.2 अरब डॉलर), सायरस पूनावाला (7.9 अरब डॉलर) और कुमार मंगलम बिड़ला (7.8 अरब डॉलर) शामिल हैं।

फोर्ब्स ने कहा कि जहां अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर इस साल सात प्रतिशत रहने का अनुमान है वहीं शेयर बाजार में पिछले साल के मुकाबले पांच प्रतिशत और रुपए में नौ प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है। पत्रिका ने कहा संकेतकों में आई इस गिरावट से भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की संपत्ति में वृद्धि की चाल धीमी पड़ गई और यह पिछले साल के 345 अरब डॉलर के बराबर ही रही।

1. मुकेश अंबानी ($22,600)- मुकेश अंबानी ने 18.9 अरब डॉलर की निवल संपत्ति के साथ लगातार नौवें साल भारत के सबसे अमीर व्यक्ति का तमगा बरकरार रखा है

2. लक्ष्मी मित्तल ($19,200)- लक्ष्मी निवास मित्तल आर्सेलर मित्तल के चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी है जो कि दुनिया की सबसे बड़ी स्टील निर्माता कंपनी है।

3. अजीम प्रेमजी ($13,000)- विप्रो के प्रमुख अजीम प्रेमजी $2 बिलियन पूंजी अपने चैरिटेबल ट्रस्ट को दान करने के बावजूद भारत में तीसरे नंबर के सबसे अमीर शख्सियत है।

4. शशी और रवि रुईया ($10,200)- शशी और रवि रुईया ने अपनी एक तिहाई हिस्सेदारी टेलिकॉम यूनिट वोडाफोन एस्सार को $5.4 बिलियन में जुलाई 2011 में बेच दी थी।

5. सावित्री जिंदल ($9,500)- जिंदल स्टील एंड पॉवर लिमिटिड सावित्री जिंदल।

6. सुनील मित्तल  ($8,800)- 23 करोड़ कस्टमर्स के साथ सुनील मित्तल की भारती एयरटेल दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी टेलीकॉम  कंपनी है। इसका संचालन दुनिया के 19 देशों में होता है।

7. गौतम अडानी ($8,200)- गौतम अडानी अड़ानी समूह के चेयरमैन है जो कि भारत की व्यापार और निर्यात कंपनी है।

8. कुमार मंगलम बिड़ला ($7,700)-  आदित्य बिड़ला ग्रूप दुनिया के टॉप 10 सीमेंट निर्माताओं में एक है और साथ ही एशिया के सबसे बड़े एलुमिनियम निर्माता हैं।

9. पलॉनजी मिस्त्री ($7,600)- ये शापूर्जी पलॉनजी ग्रूप के चेयरमैन है। ये ईरानियन पीढ़ी के सबसे अमीर आडमियों में से एक है। मुंबई में दो 60 मंजिला इमारत बनाने के बाद इनकी खासी पहचान बन गई।

10. आदी गोदरेज ($6,800)- गोदरेज ग्रूप की साझेदारी चॉकलेट निर्माता कंपनी हर्सेज (Hershey’s) से 114 साल पुरानी है।

भारत के 100 सबसे अमीर लोगों में केवल 4 महिलाएं

भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की फोर्ब्स की ताजा सूची में केवल 4 महिलाएं ही जगह बना सकी हैं जिनमें ओपी जिंदल समूह की चेयरपर्सन सावित्री जिंदल और जेनेरिक दवा कंपनी USV फार्मा की चेयरपर्सन लीना तिवारी शामिल हैं। सूची में अन्य दो महिलाएं हैं- हैवेल्स के संस्थापक कीमत राय गुप्ता की पत्नी विनोद गुप्ता और बेनेट, कोलमैन एंड कंपनी की इंदू जैन। इन 4 महिलाओं की सामूहिक संपत्ति 9.2 अरब डलर है और सूची में शामिल सभी अमीरों की कुल संपत्ति का करीब तीन प्रतिशत इन महिलाओं के पास है।

फोर्ब्स के मुताबिक, 100 सबसे अमीर भारतीयों की कुल संपत्ति 345 अरब डॉलर है। जिंदल ने 3.8 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ भारत में सबसे धनी महिला होने का खिताब बनाए रखा है और सूची में वह 23वें पायदान पर हैं, जबकि शीर्ष पर लगातार नौवें वर्ष मुकेश अंबानी काबिज हैं जिनका नेटवर्थ 18.9 अरब डॉलर है। अन्य महिलाओं में लीना तिवारी 54वें पायदान पर हैं, जबकि 1.9 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ इंदू जैन 57वें पायदान पर हैं। वहीं विनोद गुप्ता 74वें पायदान पर हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा