1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. LPG Price Hike: त्‍योहार की शुरुआत से पहले रसोई में भड़की महंगाई की आग, LPG सिलेंडर हुआ 15 रुपये महंगा

LPG Price Hike: त्‍योहार की शुरुआत से पहले रसोई में भड़की महंगाई की आग, LPG सिलेंडर हुआ 15 रुपये महंगा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 06, 2021 10:30 am IST,  Updated : Oct 06, 2021 01:13 pm IST

दिल्ली के अलावा अन्य शहरों की बात करें तो कोलकाता में रसोई गैस सिलेंडर का भाव 911 रुपये से बढ़कर 926 रुपये हो गया है।

LPG Price Hike: फिर महंगी हुई LPG,...- India TV Hindi
LPG Price Hike: फिर महंगी हुई LPG, दिल्ली में अब 14.5 किलो गैस सिलेंडर की कीमत 899.50 पहुंची

LPG Cylinder Price Hike: महंगाई से जूझ रही आम जनता को गैस कंपनियों ने तगड़ा झटका दिया है। तेल कंपनियों ने आज यानी 6 अक्टूबर को LPG Gas Cylinder की कीमतों में एक बार फिर से बढ़ोतरी कर दी है। एलपीजी सिलेंडर के दाम में 15 रुपये प्रति सिलेंडर का इजाफा किया गया है। ताजा बढ़ोत्तरी के बाद दिल्ली में 14.5 किलो के घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 884.50 रुपये से बढ़कर 899.50 रुपये हो गए हैं। 

दिल्ली के अलावा अन्य शहरों की बात करें तो कोलकाता में रसोई गैस सिलेंडर का भाव 911 रुपये से बढ़कर 926 रुपये हो गया है। वहीं मुंबई में रसोई गैस की कीमत 844.50 रुपये से बढ़कर 899.50 रुपये और चेन्नई में बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत अब 915.50 रुपये हो गई।

बता दें कि इससे पहले 1 अक्टूबर को ही तेल कंपनियों ने 19 Kg कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 43.5 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की थी। हालांकि उस समय घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई थी। दिल्ली में 19 किग्रा कमर्शियल गैस की कीमत 1736.5 रुपए है। कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर का भाव 1805.5 रुपए है। मुंबई में 1685 रुपए और चेन्नई में 1867.5 रुपये प्रति सिलेंडर है।

इस साल अब तक 205 रुपये बढ़ी कीमतें

रसोई गैस की कीमतों में इस साल अब तक 205 रुपये का इजाफा हो चुका है। घरेलू रसोई गैस की कीमत पिछले सात वर्षों में दोगुनी से अधिक हो गई है। एक मार्च 2014 को घरेलू गैस का खुदरा बिक्री मूल्य 410.5 रुपये प्रति सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) था। सितंबर की शुरुआत में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम गैस सिलेंडर की कीमत 25 रुपए बढ़ी थीं। जिसके बाद सिलेंडर की कीमतें 884.50 रुपये हो गई थी। इससे पहले अगस्त की शुरुआत में भी एलपीजी की कीमतों में 25 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई थी। जिसके बाद एलपीजी सिलेंडर 859.5 रुपए हो गया था। वहीं जुलाई में भी गैस की कीमत में 25.5 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई थी। जिसके बाद रसोई गैस की कीमत दिल्ली में 834.50 रुपए पर पहुंच गई थीं। इससे पहले अप्रैल में आखिरी बार 14.2 किलो ​के सिलेंडर के दाम में कटौती की गई थी। तब गैस कंपनियों ने 10 रुपये कीमत घटाई थी।

Month Delhi (14.2 Kg IndaneGas)

 

January 1, 2021 694
February 4, 2021 719
February 15, 2021 769
February 25, 2021 794
March 1, 2021 819
April 1, 2021 809
May 1, 2021 809
June 1, 2021 809
July 1, 2021 834.5
August 17, 2021 859.5
September 1, 2021 884.5
October 6, 2021 899.5

ऐसे चेक करें एलपीजी की कीमत

रसोई गैस सिलेंडर की कीमत चेक करने के लिए आपको सरकारी तेल कंपनी की वेबसाइट पर जाना होगा. यहां पर कंपनियां हर महीने नए रेट्स जारी करती हैं। (https://iocl.com/Products/IndaneGas.aspx) इस लिंक पर आप अपने शहर के गैस सिलिंडर के दाम चेक कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: खुशखबरी: दशहरे से पहले कर्मचारियों को मिलेगा 72,500 रुपये का रिवार्ड

यह भी पढ़ें: सड़क दुर्घटना में घायल की जान बचाने पर अब मिलेगा इतना बड़ा इनाम, सड़क मंत्रालय ने शुरू की 'गुड स्‍मार्टियन' योजना

यह भी पढ़ें: बिल्‍डर्स की मनमानी पर लगेगी रोक, सुप्रीम कोर्ट ने मॉडल बिल्‍डर-बायर एग्रीमेंट पर दिया ये निर्देश

यह भी पढ़ें: Supertech के 40 मंजिला ट्विन टॉवर्स पर सुप्रीम कोर्ट ने दिया आज ये आदेश...

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

LPG