1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. JSL लाइफस्‍टाइल के CEO बने मनदीप सिंह, वृद्धि के लिए तैयार करेंगे नई रणनीति

JSL लाइफस्‍टाइल के CEO बने मनदीप सिंह, वृद्धि के लिए तैयार करेंगे नई रणनीति

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 11, 2019 01:00 pm IST,  Updated : Apr 11, 2019 01:00 pm IST

सीईओ के तौर पर अपनी नई भूमिका में वे जेएसएलएल के विभिन्न कारोबारी क्षेत्रों को रणनीतिक और विपणन नेतृत्व प्रदान करेंगे

mandeep singh- India TV Hindi
mandeep singh Image Source : MANDEEP SINGH

नई दिल्‍ली। जिंदल स्टेनलेस (हिसार) लिमिटेड की सहायक कंपनी जेएसएल लाइफस्टाइल लिमिटेड (जेएसएलएल) ने मनदीप सिंह को अपना नया सीईओ नियुक्त किया है। सिंह के पास प्रबंधन एवं संचालन के क्षेत्र में भारतीय और अंतरराष्‍ट्रीय बाजारों में काम करने का 28 साल का अनुभव है। सीईओ के तौर पर अपनी नई भूमिका में वे जेएसएलएल के विभिन्न कारोबारी क्षेत्रों को रणनीतिक और विपणन नेतृत्व प्रदान करेंगे, जिनमें टेबलवेयर एवं होम डेकोर, बिस्पोक किचन, कमर्शियल किचन, निर्माण संरचना, स्वच्छता समाधान, रेलवेज, ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरिंग (OEM) एवं प्लंबिंग समाधान शामिल हैं। इसके साथ वे जेएसएलएल के दो मुख्य ब्रांड, आर्टड्नॉक्स और आर्क की वृद्धि की रणनीति भी तैयार करेंगे।

सिंह की नियुक्ति पर उन्हें बधाई देते हुए जेएसएल लाइफस्टाइल लिमिटेड की प्रबंध निदेशक दीपिका जिंदल ने कहा कि मनदीप एक सामर्थ्यवान व्यक्ति हैं, जो कि रणनीतिक सोच, लोगों से जुड़ने और उत्कृष्ट परिचालन का बेहतरीन अनुभव रखते हैं। हमें उम्मीद है कि उनकी बुलंद सोच के साथ हमारे बी2बी और बी2सी कारोबार क्षेत्र प्रगति करेंगे।

इससे पहले सिंह ने भारत के कुछ प्रमुख संगठनों का सफल संचालन किया है, जिनमें फ्रंटियर मार्केट्स, ब्रांडटोन, डी-लाइट डिज़ाइन, वेस्टर्न यूनियन, अमूल और रीड एग्जिबिशंस शामिल हैं। उच्च गुणवत्ता को बरक़रार रखते हुए, सिंह नई सोच और नवोन्मेषी कारोबारी मॉडल को अपनाते रहे हैं। मनदीप सिंह ने जम्मू स्थित यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल से एमबीए किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा