1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. मारुति सुजुकी को सोनीपत में नया संयंत्र लगाने की मंजूरी दी गई: मनोहर लाल खट्टर

मारुति सुजुकी को सोनीपत में नया संयंत्र लगाने की मंजूरी दी गई: मनोहर लाल खट्टर

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Nov 13, 2021 11:04 pm IST,  Updated : Nov 13, 2021 11:16 pm IST

मुख्यमंत्री ने कहा कि खरखोदा में करीब 900 एकड़ जमीन पर संयंत्र लगाने के लिए मारुति के साथ चल रही बातचीत को शनिवार को अंतिम रूप दे दिया गया।

मारुति सुजुकी को सोनीपत में नया संयंत्र लगाने की मंजूरी दी गई: मनोहर लाल खट्टर- India TV Hindi
मारुति सुजुकी को सोनीपत में नया संयंत्र लगाने की मंजूरी दी गई: मनोहर लाल खट्टर Image Source : MARUTI

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार को कहा कि वाहन विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी को सोनीपत के खरखोदा इलाके में 900 एकड़ से अधिक भूमि पर एक नया संयंत्र स्थापित करने की मंजूरी दे दी गई है। खट्टर ने हरियाणा उद्यम प्रोत्साहन केंद्र की बैठक की अध्यक्षता करने के दौरान यहां यह जानकारी दी। 

खट्टर ने एक आधिकारिक बयान में कहा, “सोनीपत के खरखोदा इलाके में करीब 900 एकड़ जमीन पर मारुति का नया संयंत्र लगाने की मंजूरी दी गई है।’’ उन्होंने कहा कि इससे मारुति का उत्पादन और बढ़ेगा, जिससे राज्य में ऑटोमोबाइल क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि खरखोदा में करीब 900 एकड़ जमीन पर संयंत्र लगाने के लिए मारुति के साथ चल रही बातचीत को शनिवार को अंतिम रूप दे दिया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा