1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. ओएनजीसी, एचपीसीएल के विलय को लेकर मंत्री स्तर पर बातचीत जारी

ओएनजीसी, एचपीसीएल के विलय को लेकर मंत्री स्तर पर बातचीत जारी

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Mar 15, 2017 04:47 pm IST,  Updated : Mar 15, 2017 04:47 pm IST

ओएनजीसी का कहना है कि उसके द्वारा देश की पेट्रोलियम उत्पादों की बिक्री करने वाली तीसरी बड़ी कंपनी एचपीसीएल के अधिग्रहण पर शुरुआती बातचीत शुरू हो चुकी है।

ओएनजीसी, एचपीसीएल के विलय को लेकर मंत्री स्तर पर बातचीत जारी- India TV Hindi
ओएनजीसी, एचपीसीएल के विलय को लेकर मंत्री स्तर पर बातचीत जारी

गुवाहटी। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ओएनजीसी का कहना है कि उसके द्वारा देश की पेट्रोलियम उत्पादों की बिक्री करने वाली तीसरी बड़ी कंपनी एचपीसीएल के अधिग्रहण पर शुरुआती बातचीत शुरू हो चुकी है और यह मंत्री स्तर पर चल रही है।

ओएनजीसी के निदेशक (तटीय) वेद प्रकाश महावर ने कहा, बातचीत मंत्री स्तर पर चल रही है। हमने ओएनजीसी के निदेशक मंडल में अभी इस पर विचार विमर्श नहीं किया है। पेट्रोलियम मंत्रालय यह विलय चाहता है, क्योंकि उसका मानना है कि इस विलय से मूल्य वर्धन होगा।

  • इस अधिग्रहण के मूल्यांकन संबंधी रिपोर्टों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, यह केवल अनुमान ही लगाए जा रहे हैं, अभी तक इस बारे में निदेशक मंडल स्तर पर कोई चर्चा नहीं हुई है।
  • महावर ने कहा कि विलय एवं अधिग्रहण कंपनी के रणनीतिक फैसले होते हैं और एचपीसीएल के अधिग्रहण की बातचीत इस समय शुरुआती स्तर पर ही चल रही है।
  • ओएनजीसी बोर्ड में इस मुद्दे पर बातचीत के लिए कोई प्रस्ताव तैयार किए जाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, हमने इस पर अभी तक कोई बातचीत नहीं की है।
  • महावर के मुताबिक सरकार चाहती है कि ओएनजीसी और एचपीसीएल का विलय होना चाहिए इससे शेयरधारकों को बेहतर मूल्य मिलेगा।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा