1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Money in Swiss banks: ब्रिटेन अब भी सबसे ऊपर, भारत खिसककर 74वें स्थान पर पहुंचा

Money in Swiss banks: ब्रिटेन अब भी सबसे ऊपर, भारत खिसककर 74वें स्थान पर पहुंचा

 Edited By: India TV Business Desk
 Published : Jun 30, 2019 05:12 pm IST,  Updated : Jun 30, 2019 05:12 pm IST

स्विस बैंकों में भारतीयों द्वारा रखे जाने वाले धन के मामले में भारत का स्थान एक पायदान नीचे फिसलकर 74वें स्थान पर आ गया है। जबकि ब्रिटेन अब भी शीर्ष स्थान पर बना हुआ है। 

Money in Swiss banks: India slips to 74th place, UK remains on top- India TV Hindi
Money in Swiss banks: India slips to 74th place, UK remains on top

ज्यूरिख/ नयी दिल्ली। स्विस बैंकों में भारतीयों द्वारा रखे जाने वाले धन के मामले में भारत का स्थान एक पायदान नीचे फिसलकर 74वें स्थान पर आ गया है। जबकि ब्रिटेन अब भी शीर्ष स्थान पर बना हुआ है। स्विट्जरलैंड के केंद्रीय बैंक स्विस नेशनल बैंक द्वारा जारी आंकड़ों में यह बात सामने आयी है। दुनियाभर के लोगों ने जितना धन स्विटजरलैंड के बैंकों में जमा कराया है उसका मात्र 0.07 प्रतिशत धन ही भारतीयों का वहां जमा है। 

पिछले साल इस सूची में भारत का स्थान 73वां था जबकि उससे पिछले साल यह 88वें पर था। केंद्रीय बैंक के आंकड़ों का आकलन दिखाता है कि भारतीयों या भारतीय कंपनियों ने स्विस बैंकों में कम पैसा जमा कराया है। दुनियाभर के ग्राहकों द्वारा स्विस बैंकों में जमा कराए गए कुल धन का यह मात्र 0.07 प्रतिशत है। 

ब्रिटेन इस सूची में शीर्ष पर है। 2018 के अंत तक ब्रिटेन के निवासियों या कंपनियों ने स्विस बैंकों में जमा कराए कुल विदेशियों के धन का करीब 26 प्रतिशत जमा किया है। 

ब्रिटेन के बाद इस सूची में क्रमश: अमेरिका, वेस्ट इंडीज, फ्रांस और हांगकांग का स्थान है। 

शीर्ष पांच देशों द्वारा स्विस बैंक में जमा कराया गया धन कुल विदेशियों द्वारा जमा कराए गए धन के 50 प्रतिशत से अधिक है। जबकि शीर्ष-15 देशों की सूची में यह धन 75 प्रतिशत के आसपास पहुंच जाता है जबकि शीर्ष-30 की हिस्सेदारी 90 प्रतिशत है। शीर्ष-10 की सूची में बहमास, जर्मनी, लक्जमबर्ग, केमैन आईलैंड और सिंगापुर शामिल है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा