1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. गुजरात के 5 लाख से ज्यादा लोग न BJP को चाहते हैं और न कांग्रेस को, NOTA का दबाया बटन

गुजरात के 5 लाख से ज्यादा लोग न BJP को चाहते हैं और न कांग्रेस को, NOTA का दबाया बटन

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Dec 18, 2017 10:20 am IST,  Updated : Dec 18, 2017 03:12 pm IST

दोपहर 3 बजे तक भारतीय जनता पार्टी को 1.42 करोड़, कांग्रेस को 1.20 करोड़, निर्दलीय को 12.44 लाख, बसपा को 2 लाख और एनसीपी को 1.81 लाख वोट मिले हैं।

NOTA- India TV Hindi
More than 1 lakh votes for NOTA in Gujarat Image Source : PTI

नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा चुनावों में जहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है और हर पार्टी के लिए 1-1 वोट बहुमूल्य हो चुका है। इस माहौल में राज्य के करीब 1 लाख वोटर ऐसे हैं जिन्होंने ने राज्य में किसी भी पार्टी या उम्मीदवार को अपना वोट नहीं डाला है, ताजा चुनाव रुझानों के मुताबिक दोपहर 3 बजे तक गुजरात में 5 लाख से अधिक वोट NOTA को गए हैं।

पार्टियों को गए वोटों की बात करें तो दोपहर 3 बजे तक भारतीय जनता पार्टी को 1.42 करोड़, कांग्रेस को 1.20 करोड़, निर्दलीय को 12.44 लाख, बसपा को 2 लाख और एनसीपी को 1.81 लाख वोट मिले हैं। NOTA के तहत 5.32 लाख लोगों ने वोट दिया है। यानि BSP और NCP के वोट को मिला दिया जाए तो भी NOTA को ज्यादा लोगों ने वोट दिया है।

ताजा चुनाव रुझानों और नतीजों के मुताबिक गुजरात की सभी 182 सीटों में भारतीय जनता पार्टी 35 सीट जीत चुकी है और 63 सीटों पर आगे चल रही है। कां 26 सीट जीत चुकी है और 52 पर आगे चल रही है। अन्य दलों के साथ निर्दलिया 2 सीट जीत चुके हैं और 4 पर आगे चल रहे हैं। हिमाचल की बात करें तो भारतीय जनता पार्टी 8 सीटें जीत चुकी है और 38 पर आगे चल रही है, कांग्रेस 4 सीटें जीत चुकी है और 14 पर आगे चल रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा