1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. 110 करोड़ बैंक खातों में से 87 करोड़ आधार से जुड़े, 58 करोड़ खातों का हुआ सत्‍यापन

110 करोड़ बैंक खातों में से 87 करोड़ आधार से जुड़े, 58 करोड़ खातों का हुआ सत्‍यापन

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 04, 2018 04:25 pm IST,  Updated : May 11, 2018 04:18 pm IST

109.9 करोड़ बैंक खातों में से लगभग 87 करोड़ को आधार से जोड़ दिया गया है। इनमें से 58 करोड़ बैंक खातों का सत्यापन हो चुका है

aadhaar- India TV Hindi
aadhaar

नई दिल्ली। देश भर में 80 प्रतिशत बैंक खातों व 60 प्रतिशत मोबाइल कनेक्शनों को आधार से जोड़ा जा चुका है। आधार योजना का प्रबंध करने वाली एजेंसी UIDAI के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। सरकार ने इस काम के लिए 31 मार्च 2018 तक का समय रखा है। उम्मीद है इस पहल से अघोषित धन-संपत्ति की बुराई पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी। इसी उद्देश्य से पैन संख्या को भी आधार से जोड़ना अनिवार्य कर दिया गया है।

सभी मोबाइल सिम 31 मार्च तक आधार से जोड़े जाने हैं ताकि मोबाइल फोनधारकों की पहचान सुनिश्चित हो। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि 109.9 करोड़ बैंक खातों में से लगभग 87 करोड़ को आधार से जोड़ दिया गया है। इनमें से 58 करोड़ बैंक खातों का सत्यापन हो चुका है जबकि बाकी में बैंक में दाखिल दस्तावेजों के साथ सत्यापन प्र​क्रिया जारी है।

अधिकारी ने कहा कि 142.9 करोड़ सक्रिय मोबाइल कनेक्शनों में से 85.7 करोड़ को पहले ही आधार से जोड़ा जा चुका है। UIDAI के सीईओ अजय भूषण पांडे ने कहा किलगभग 80 प्रतिशत बैंक खातों को आधार से जोड़ दिया गया है। उम्मीद है कि बाकी को भी जल्द ही जोड़ दिया जाएगा। देश भर में 120 करोड़ से अधिक नागरिकों को 12 अंकों का आधार जारी किया जा चुका है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा