1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. कोरोना से जंग में इंडस्ट्री भी साथ, अंबानी परिवार ने एंटीलिया में जलाए दिये

कोरोना से जंग में इंडस्ट्री भी साथ, अंबानी परिवार ने एंटीलिया में जलाए दिये

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 05, 2020 10:36 pm IST,  Updated : Apr 05, 2020 10:53 pm IST

प्रधानमंत्री की अपील पर मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने अपने घर को दियों से सजाया

Fight against Corona- India TV Hindi
Fight against Corona Image Source : PTI

नई दिल्ली। रविवार को रात 9 बजे कोरोना के खिलाफ जंग में मनाई गई खास दिवाली में देश के प्रमुख उद्योग पति भी शामिल हुए। रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी ने भी दिया जलाकर देश के साथ एकजुटता दिखाई। उनके साथ नीता अंबानी ने भी दिया जलाया। प्रधानमंत्री की अपील पर रिलायंस प्रमुख के घर एंटीलिया में भी दिये जलाए गए ।

कोरोना से जंग में देश और स्वास्थ्य कर्मियों के साथ एक जुटता के लिए प्रधानमंत्री ने रविवार को रात 9 बजे 9 मिनट के लिए दिये जलाने की अपील की थी। इसी अपील के साथ देश भर के करोड़ों लोगो ने 9 मिनट की खास दीवाली मनाई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा