1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. मुकेश अंबानी बने दुनिया के 7वें सबसे अमीर शख्स, वॉरेन बफे को पीछे छोड़ा

मुकेश अंबानी बने दुनिया के 7वें सबसे अमीर शख्स, वॉरेन बफे को पीछे छोड़ा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 10, 2020 07:19 pm IST,  Updated : Jul 10, 2020 10:03 pm IST

मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 70 अरब डॉलर के पार पहुंची

Mukesh Ambani- India TV Hindi
Mukesh Ambani Image Source : FILE

नई दिल्ली। कोरोना संकट के बीच भले ही दुनिया भर में मंदी की संकट बना हो लेकिन भारत के अरबपति मुकेश अंबानी पर इसका कोई असर नहीं दिख रहा है। जियो में निवेश के साथ साथ कई नए प्रोजेक्ट के ऐलान की मदद से RIL के स्टॉक्स में आई तेजी के साथ मुकेश अंबानी दुनिया के 7वें सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। फोर्ब्स की रियल टाइन अरबपतियों की लिस्ट में आज मुकेश अंबानी ने निवेश गुरू वॉरेन बफे को भी पीछे छोड़ दुनिया के 7वें सबसे अमीर शख्ख का स्थान हासिल कर लिया।

फोर्ब्स लिस्ट के मुताबिक आज मुकेश अंबानी की कुल दौलत 3.1 अरब डॉलर यानि 22500 करोड़ रुपये से ज्यादा बढ़कर 70 अरब डॉलर के पार हो गई है। वहीं वॉरेन बफे की कुल दौलत 74 करोड़ डॉलर घटकर 67.8 अरब डॉलर के स्तर पर आ गई है। अरबपतियों की लिस्ट में उनसे आगे छठे स्थान पर ओरेकल के फाउंडर लैरी एलिसन हैं जिनकी कुल दौलत 73.4 अरब डॉलर है। वहीं लॉस एंजिल्स क्लिपर्स के मालिक स्टीव बामर हैं जिनकी कुल दौलत 74.5 अरब डॉलर है। यही दोनो अरबपति फिलहाल मुकेश अंबानी के टॉप 5 में पहुंचने के लिए सबसे करीबी प्रतियोगी है। चौथे स्थान पर फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग हैं जिनकी संपत्ति 90 अरब डॉलर से ऊपर है। टॉप 3 अरबपतियों की दौलत 100 अरब डॉलर से ज्यादा है। इसमें बर्नाड परिवार (109 अरब डॉलर) बिल और मेलेनिया गेट्स फाउंडेशन के को फाउंडर बिल गेट्स (110.7 अरब डॉलर) और सबसे अमीर शख्स अमेजन के जेफ बेजोस (188 अरब डॉलर) शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा