1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. मुंबई हवाई अड्डा बना दुनिया का सबसे व्यस्त एयरपोर्ट, प्रत्येक 65 सेकेंड में एक फ्लाइट ने भरी उड़ान

मुंबई हवाई अड्डा बना दुनिया का सबसे व्यस्त एयरपोर्ट, प्रत्येक 65 सेकेंड में एक फ्लाइट ने भरी उड़ान

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : May 14, 2017 05:08 pm IST,  Updated : May 14, 2017 05:08 pm IST

जीवीके समूह संचालित मुंबई हवाई अड्डा एकल हवाईपट्टी सुविधा वाला दुनिया का सबसे व्यस्त हवाई अड्डा बन गया है। प्रत्येक 65 सेकेंड में एक फ्लाइट ने उड़ान भरी है।

मुंबई हवाई अड्डा बना दुनिया का सबसे व्यस्त एयरपोर्ट, प्रत्येक 65 सेकेंड में एक फ्लाइट ने भरी उड़ान- India TV Hindi
मुंबई हवाई अड्डा बना दुनिया का सबसे व्यस्त एयरपोर्ट, प्रत्येक 65 सेकेंड में एक फ्लाइट ने भरी उड़ान

यात्रियों की संख्या के हिसाब से भी यह सबसे बड़ा हवाई अड्डा हो गया है। 2016-17 मुंबई अड्डे पर उतरने वाले या यहां से यात्रा के लिए विमान पकड़ने वाले यात्रियों की संख्या 4.52 करोड़ रही। गैटविक हवाई अड्डे के लिए यह आंकड़ा 4.4 करोड़ का है। उल्लेखनीय है कि दुनिया में कोई और बड़ा शहर ऐसा नहीं है, जो सिर्फ एक हवाई अड्डे के जरिए एकल हवाई पट्टी से संचालित होता हो। इसके साथ ही हवाई अड्डे की करीब एक-तिहाई जमीन पर अवैध कब्जा है। वहां दूसरा नवी मुंबई का प्रस्तावित हवाई अड्डा अभी बन नहीं पाया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा