काठमांडू। नेपाल सरकार ने 2000, 500 और 200 रुपए के भारतीय नोटों के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। मीडिया रिपोर्ट से इस बात की जानकारी मिली है। नेपाल सरकार ने जनता से 100 रुपए मूल्य से अधिक मूल्य वाले भारतीय नोटों का उपयोग न करने की अपील की है। सरकार ने कहा है कि उच्च मूल्य वाले भारतीय बैंक नोटों को प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया गया है।
Related Stories
नेपाल सरकार के प्रवक्ता और सूचना एवं संचार मंत्री गोकुल प्रसाद बासकोटा ने इस आदेश की घोषणा की। उन्होंने कहा कि नेपाल सरकार ने उच्च मूल्च वाले भारतीय बैंक नोटों को प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया है और अब से देश में केवल 100 रुपए और इससे कम मूल्य के नोट ही चलन में रहेंगे।
सरकार के इस निर्णय से भारत में काम करने वाले नेपाली श्रमिकों के साथ ही साथ नेपाल की यात्रा करने वाले भारतीय पर्यटकों पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। भारत सरकार ने नवंबर 2016 में नोटबंदी के बाद 2000, 500 और 200 रुपए के नए नोटों को जारी किया था। नेपाल में लोग पिछले दो सालों से नए भारतीय बैंक नोटों का उपयोग कर रहे हैं।